दक्ष दर्पण डेरा बस्सी।
आज स्थानीय स्कूल श्रीमती एन एन मोहन डी ए वी सीनियर सेकेंडरी स्कूल डेरा बस्सी से 26 कैडेट एन सी सी के दस दिन के वार्षिक प्रशिक्षण कैंप के लिए एन सी सी अकादमी रोपड़ में चले गए। उनके साथ गए संस्था के प्रिंसिपल व एन सी सी अधिकारी चीफ़ ऑफिसर प्रीतम दास ने बताया कि यह कैंप जो उन्नीस अप्रैल से अठाईस अप्रैल तक चलेगा इसमें कैडेट अनुशासन के साथ साथ जीवन जांच भी सीखेंगे। कैंप कमांडेंट कैप्टन हरजीत सिंह देओल जी के अनुसार कैडेट इन दिनों में शिप मॉडलिंग, परेड ड्रिल, मार्च पास्ट, फायरिंग, सीमाफोर के अतिरिक्त खेल कूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे और भारतीय नेवी के ऑफिसर लगातार क्लासरूम प्रशिक्षण देते रहेंगे। आज सुबह स्कूल के छब्बीस कैडेट घग्गर रेलवे स्टेशन से रूप नगर के लिए रवाना हुए । स्कूल की दो अध्यापिकाएं अंकिता और आशिमा ने पूर्ण सहयोग देते हुए कैंप डॉक्यूमेंट्स तैयार किए। विद्यार्थियों में पूर्ण उत्साह नजर आया।

