
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
जीरकपुर, (राहुल मेहता)- हर जगह और हर शहर में भगवान हनुमान जन्मोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। ऐसे ही हनुमान जन्मोत्सव प्रोग्राम का एक आयोजन जीरकपुर के लोहगढ़ स्थित सनातन धर्म मंदिर में किया गया.।

यह प्रोग्राम श्री इच्छा पूर्ण बाला जी महाराज चेरिटेबल ट्रस्ट वेलफेयर सोसाइटी की तरफ से कराया गया.। इस दौरान टीम के सदस्य विशाल जिंदल, सतीश गोयल, विशाल बंसल, कृष्ण गर्ग, योगेश सचदेवा, राज वर्मा, मोहित अरोड़ा सहित अन्य मौजूद रहे.। उन्होंने बताया कि हर साल इसी तरह से बड़ी धूमधाम से बाला जी महाराज का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और काफी भारी संख्या में भक्तजनो ने प्रोग्राम में आकर बाला जी महाराज का आशीर्वाद किया.। प्रोग्राम शाम को 7 बजे से शुरू होकर बाला जी की इच्छा तक चला। हनुमान जन्मोत्सव के प्रोगाम में पहुंचे सभी कलाकारों ने अपने अपने भजनों से हनुमान जी के भक्तों का समा बांधकर रखा.। प्रोग्राम में बाबा खाटू श्याम के भक्तों पर झूमते नजर आए भक्तजन.। प्रोग्राम के साथ साथ वाहन आए भक्तों के लिए भंडारे का प्रबंध भी किया गया था.। इस दौरान श्री इच्छा पूर्ण बाला जी महाराज चेरिटेबल ट्रस्ट की टीम द्वारा चंडीगढ़ दिनभर के पत्रकार राहुल मेहता का मान सम्मान किया गया.।
