
दक्ष दर्पण
कुरुक्षेत्र :कुरुक्षेत्र में राज राजेश्वरी मां
भगवती त्रिपुरा सुंदरी की कृपा करुणा से परम पूज्य प्रातः स्मरणीय श्री समलंकृत जगद्गुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर चक्रवर्ती यज्ञ सम्राट श्री श्री 1008 हरिओम जी महाराज द्वारा कुरुक्षेत्र को कुरुक्षेत्र धाम ओर 17सितंबर को अंतर्राष्ट्रीय यज्ञ दिवस घोषित करवाने की मुहिम में हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र को कुरुक्षेत्र धाम घोषित कर दिया है। मुख्यमंत्री जी ने बताया कि महाराज जी द्वारा कुरुक्षेत्र में किए 1008 कुंडिय शिव शक्ति महायज्ञ का पुण्य फल कुरुक्षेत्र के साथ साथ पूरे भारतवर्ष को मिला है। श्री हरिओम जी महाराज द्वारा किए गए इस विशाल यज्ञ के व्यवस्थापक एवं समाजसेवी व राष्ट्रहित मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं.परशुराम गौड़ ने मुख्यमंत्री नायब सैनी जी का धन्यवाद करते हुए बताया कि कुरुक्षेत्र जैसी पावन भूमि पर भगवान श्री कृष्ण जी ने श्रीमद् भगवद गीता का ज्ञान संसार को दिया।पंडित परशुराम गौड़ ने बताया कि यज्ञ हवन करना कभी निष्फल नहीं होता। महाराज जी द्वारा संकल्पित 108 महायज्ञों की श्रृंखला में ये 102 यज्ञ संपूर्ण हो चुके है। महाराज जी द्वारा चलाई गई इस मुहिम का ओर माननीय मुख्यमंत्री द्वारा इस मुहिम को जमीनी स्तर पर लागू करने की पहल का स्वागत करते हुए धन्यवाद किया। इस अवसर पर मुनिश गामड़ी,अनिल शर्मा, श्री भगवान, जगदीश चहल, देव गौड़, एडवोकेट नंदकिशोर गौड़, आशीष, पारस देव वशिष्ठ, रविन्द्र कुमार, जय शर्मा, पंडित हर्ष गौड़ आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे

