दक्ष दर्पण समाचार सेवा
मुजफ्फरनगर (यूपी)
ऑल इंडिया एंटी करप्शन सर्विस ट्रस्ट और झांसी रानी व्यापार मंडल ने सयुक्त रुप से होली उत्सव मनाया जिसमें मुख्य अतिथि सर्व श्री कपिल देव अग्रवाल , भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी, भाजपा नेता राजकुमार कालरा, गौरव स्वरूप, वरिष्ठ पत्रकार आशीष यादव, व्यापारी नेता कृष्णगोपाल , उपस्थित हुए जिनका स्वागत जिलाध्यक्ष विक्की चावला ने किया संचालन राजकुमार कालरा ने किया ।

इस अवसर पर कृष्ण राधा के होली भजनों पर नृत्य किया वातावरण को फूलों की होली ने महका दिया आए हुए अतिथि व सदस्यों ने भी होली गीतों पर नृत्य किया छठा कृष्णमई राधमय हो गया
उत्तर प्रदेश कौशल विकास मंत्री कपिलदेव
ने शुभ मंगल कामना देते हुए कहा कि होली सामाजिक समरसता का पर्व है होलिका जल गई भक्ति अर्थात प्रहलाद बच गए आज इस उत्सव पर सभी भगवान की शक्ति स्मरण कर आनन्द में रहे दुख शोक भुलाने की चीज है
सपा नेता राकेश शर्मा ने कहा रमजान भी चल रहे हैं हमें होली केवल ऐसे व्यक्ति से खेले जो खेलना चाहता है अनावश्यक परेशान न हो।

