
@ दक्ष दर्पण
किसी भी देश में जब सोना महंगा होता है तो विशेषज्ञ यह है दावा करते हैं कि देश की अर्थव्यवस्था कमजोर हो रही है और निवेशक जमीन उद्योग शेयर मार्केट में निवेश करने की बजाय सोना खरीदने लगते हैं ।ऐसा असुरक्षा की भावना के कारण होता है। कई बार त्योहारों के आसपास भी सोने के भाव ऊपर नीचे होते हैं। कई बार घटते हैं कई बार बढ़ते हैं ।इस बार आज होलिका दहन से एक दिन पहले सोने के भाव में गिरावट आई है। बुधवार 12 मार्च को सोना थोड़ा सस्ता हुआ है। 10 ग्राम सोने के कीमत 400 रुपये तक कम हुई है। देश के बड़े शहरों में 24 कैरेट सोने का भाव 87,400 रुपये के आसपास और 22 कैरेट गोल्ड 80,200 रुपये के ऊपर कारोबार कर रहा है।
