
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
देहरादून ।
लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ के बी.एड. विभाग में दो दिवसीय आशु भाषण प्रतियोगिता और फ्रेशर पार्टी का आयोजन बी.एड. प्रथम एवं चतुर्थ सेमेस्टर के प्रशिक्षणार्थियों के मध्य संयुक्त रूप से संपन्न हुआ। फ्रेशर पार्टी में मिस फ्रेशर रिचा जोशी और मिस्टर फ्रेशर सुमित बोहरा रहे।

आशु भाषण प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया जिसमें प्रथम स्थान कमलेश कुमार शर्मा, द्वितीय स्थान मोहित सिंह पवार बी.एड. चतुर्थ सेमेस्टर और तृतीय स्थान रिचा जोशी बी.एड. प्रथम सेमेस्टर ने प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक डॉ. कल्पना शाह एवं डॉ. मंजू जोशी रहे। महाविद्यालय की प्रभारी प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. बीना मथेला और बी.एड. विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. ललित मोहन पांडे के निर्देशन में दो दिवसीय कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।

इस अवसर पर कार्यक्रम संयोजक डॉ.अरुण कुमार चतुर्वेदी एवं सहसंयोजक डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. अजीत कुमार सैनी, डॉ. रीता दुर्गापाल, डॉ. कमला पाण्डे, डॉ. पप्पू सागर, डॉ. इन्द्र मोहन पन्त, डॉ. गीता भट्ट, डॉ. हेम चन्द्र पाण्डे रहे। दो दिवसीय कार्यक्रमों में मंच संचालन रोशनी बिष्ट, ललित मोहन पोखरियाल और इंद्रजीत सिंह बिष्ट द्वारा किया गया।
