
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
वरिष्ठ नागरिक मंच पंचकूला ने आज सेक्टर 15 वार्ड 5 जैन भवन के साथ लगते पार्क में श्री रघुनंदन वर्मा का 78 वां जन्मदिन मनाया। इस कार्यक्रम के आरंभ में जननायक जनता पार्टी वरिष्ठ नेता एवं पीपुल्स फ्रंट पंचकूला के प्रधान ओ पी सिहाग के छोटे भाई दिवंगत महेंद्र सिहाग के आकस्मिक निधन पर 2 मिनट का मौन रखा गया और उपस्थित सभी सदस्यों ने गहरा दुख प्रकट किया। मंच के प्रधान ओ पी सिंगला ने सिहाग परिवार के प्रति अपनी निजी संवेदना प्रकट की। इसके पश्चात मंच के चेयरमैन कर्म सिंह चहल ने रघुनंदन वर्मा को स्वस्थ रहने एवं लंबी आयु की परमपिता परमेश्वर से कामना की। आज के कार्यक्रम में कर्म सिंह चहल,ओ पी सिंगला ,के सी भारद्वाज ,सुरेंद्र चढ़ा, एचसी गेरा, बलराम, बी पी भारद्वाज ,धर्मवीर खरब ,राजेंद्र मेहरा ,जयपाल नांदल, राजवीर चौधरी, धर्मपाल शर्मा, राकेश कपूर, थानेदार सूरजभान, कमलेश महाजन ,आजाद दिलेर, डीएसपी जगदीश चंद्र ,पवन जैन, कैप्टन डी वी सिंह आदि शामिल रहे।

