
@दक्ष दर्पण
नई दिल्ली।
दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा कल सोमवार 17 फरवरी को होने जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ने पार्टी के कार्यालय में विधायक दल की मीटिंग बुलाई है। समझा जाता है कि शपथ ग्रहण समारोह 19 या 20 फरवरी को होगा और इसका आयोजन हरियाणा की तर्ज पर शानदार तरीके से किया जाना है। इसमें प्रधानमंत्री सहित एनडीए के सभी मुख्यमंत्री और नेता शामिल होंगे। भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष के अनुसार मुख्यमंत्री विधायक दल से ही होगा। मुख्यमंत्री के नाम को लेकर अभी तक संशय बना हुआ है कोई गारंटी के साथ यह कहने की स्थिति में नहीं है कि मुख्यमंत्री किसे बनाया जा रहा है भारतीय जनता पार्टी 27 साल बाद दिल्ली में फिर से सरकार बनाने जा रही है। उसने 70 में से 48 सीट जीतकर अपनी लोकप्रियता का परिचय दे दिया है।
