@ दक्ष दर्पण
नई दिल्ली।
प्रतिस्पर्धा को देखते हुए बीएसएनल अपने 4G नेटवर्क को बढा रहा है। चालू वर्ष में आगामी 6 महीने तक कंपनी ने देश में 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है। कंपनी 5G सर्विस को भी टेस्ट कर रही है। जनवरी तक 65,000 से ज्यादा नए 4G मोबाइल टावर को लाइव किए जा चुके है। कंपनी नेटवर्क बढ़ाने के साथ-साथ निजी टेलीकॉम कंपनियों को अपने सस्ते और आकर्षक प्लान के जरिए कड़ी चुनौती दे रही है। कंपनी के पास लंबी वैलिडिटी वाले कई प्रीपेड रिचार्ज प्लान हैं, जिनमें यूजर्स को असीमित कॉलिंग और डेटा ऑफर किया जाता है।
बीएसएनल का एक ऐसा ही 180 दिन की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान चर्चा में है, जिसके लिए यूजर्स को डेली 5 रुपये से भी कम खर्च करना पड़ता है। बीएसएनल का यह प्लान 897 रुपये की कीमत में आता है। यह रिचार्ज प्लान यूजर्स को बहुत पसंद आ रहा है क्योंकि इसमें 180 दिन की वैलिडिटी मिलती है, और अनलिमिटेड आउटगोइंग कॉल का लाभ भी मिल रहा है इसके अलावा यूजर्स को फ्री इनकमिंग कॉल और रोमिंग का भी लाभ मिलता है। बीएसएनएल यूजर्स को इसमें दिल्ली और मुंबई के एमटीएनएल नेटवर्क समेत सभी राज्यों में फ्री नेशनल रोमिंग का भी लाभ मिलता है। निगम अपने इस प्रीपेड प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 मुफ्त एसएमएस का ऑफर भी दे रहा है। इसके अलावा यूजर्स को कुल 90 GB हाई स्पीड डेटा दिया जाता है। इस डेटा का इस्तेमाल बिना किसी डेली लिमिट के किया जा सकता है।
खास बात यह भी है कि डेटा लिमिट खत्म होने के बाद भी यूजर्स को 40kbps की स्पीड से अनलिमिटेड इंटरनेट का लाभ मिलता रहेगा।
यह बात भी बहुत महत्वपूर्ण है कि बीएसएनएल के अलावा केवल Vodafone Idea (Vi) के पास ही 180 दिन की वैलिडिटी वाला प्लान है। अन्य दोनों निजी टेलीकॉम कंपनियों के पास ऐसा कोई प्लान है ही नहीं । साथ ही, बीएसएनल अपने सभी मोबाइल यूजर्स को फ्री में BiTV का एक्सेस देता है, जिसमें यूजर्स को फ्री में 450 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने कॉल अब मिल सकता है। इसके अलावा बीएसएनल TRAI के निर्देश पर अनलिमिटेड कॉलिंग वाले दो और नए प्रीपेड प्लान उतारे हैं। इन प्रीपेड प्लान में यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलता है। इन प्लान में यूजर्स को डेटा का लाभ नहीं मिलता है। कंपनी का बिना डेटा वाला प्लान 99 रुपये की कीमत से शुरू होता है।

