
@ दक्ष दर्पण +
आज हल्लो माजरा चंडीगढ़ में बाबा समाधा गूग्गा माड़ी वेल्फेयर सोसाइटी द्वारा प्राचीन शिव मंदिर में मूर्ति स्थापना किए जाने की खुशी में कलश यात्रा निकाली गई। इसमें गांव की महिलाओं, पुरुषों और प्रधान गोल्डी की सेवादार है सपरिवार मिलकर कलश यात्रा को वार्ड नंबर 20 हल्लो माजरा में घुमाया गया।
आप नेता राजेश चौधरी ने बताया कलश यात्रा में चारों ओर प्रभु भोलेनाथ के जय कारे और जय महाकाल की आवाज गूंजी रही थी। यात्रा में सभी भक्तों में खुशी और उमंग देखने को मिला।
