
तीसरे और चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करते नजर आ सकते हैं विराट और अय्यर ।
@ दक्ष दर्पण
नई दिल्ली।
इंग्लैंड के खिलाफ आज कटक में दूसरा ओडीआई मिला जा रहा है। एक बार फिर सबकी नजर रोहित और विराट की परफॉर्मेंस पर रहेगी। अय्यर खेले तो रोहित के साथ गिल कर सकते हैं ओपनिंगऔर यशस्वी हो सकते हैं बाहर।टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे जीतकर t20 सीरीज की तरह ओडीआई सीरीज को जीतने के लिए मैदान में उतरेगी। यहां एक रोचक और कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है । यह बात साफ हो चुकी है कि कोहली इस मैच में खेल रहे हैं लेकिन अब इस बात की संभावनाएं नजर आ रही है कि कोच और कप्तान श्रेयस अय्यर को बाहर बैठाने की गलती नहीं करेंगे। पूरी दुनिया इस बात को मानती है की टीम इंडिया में इस समय बेटिंग में चौथे नंबर पर खेलने वाला अय्यर के मुकाबले का कोई और खिलाड़ी है नहीं। अब कोई भी अय्यर के साथ अन्याय नहीं कर पाएगा। पिछले मैच में उनका प्रदर्शन और आक्रामकता ने उन्हें खास और उपयोगी खिलाड़ी बना दिया है।
ऐसे में पहले मैच में फ्लॉप रहे यशस्वी जयसवाल को प्लेईंग में में शामिल नहीं किया जा सकेगा। लेकिन सवाल यह है कि उनकी जगह कप्तान रोहित शर्मा के साथ बल्लेबाजी की ओपनिंग कौन करेगा। इस स्थिति में एक संभावना यह नजर आ रही है कि कप्तान और उप कप्तान टीम इंडिया की ओपनिंग करें। मतलब ओपनिंग में रोहित शर्मा का साथ देने शुभमन गिल आए। विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में केएल राहुल की जगह ऋषभ पंत को खेलने का मौका दिया जा सकता है।

कोहली दाएं घुटने में सूजन के कारण पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। हालांकि भारतीय उपकप्तान शुभमान गिल ने स्पष्ट किया है कि कोहली की चोट गंभीर नहीं है। वह दूसरे वनडे में खेलेंगे। कोहली भी टीम के साथ कटक पहुंचे हैं और वह सहज नजर आ रहे थे। यह भारत के लिए अच्छे संकेत हैं। उन्होंने 1 घंटे तक नेट प्रैक्टिस भी की। ऐसे में रोहित के साथ गिल पारी की शुरुआत कर सकते हैं। तीसरे नंबर पर एक बार फिर कोहली ही उतरेंगे। पिछले मैच में गिल ने उस नंबर पर उतरकर मैच जिताऊ पारी खेली थी। रोहित टेस्ट के बाद वनडे में भी फ्लॉप रहे हैं। उन्होंने दो रन बनाए। उन्होंने पिछले साल श्रीलंका के खिलाफ कोलंबो में 64 रन बनाने के बाद किसी भी प्रारूप में अर्धशतक नहीं लगाया है। अपनी फॉर्म और भविष्य को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाने के लिए उन्हें बड़ी पारी खेलनी होगी नहीं तो उनकाआत्मविश्वास भी डगमगाने लग जाएगा।
कोहली अगर फिट होकर टीम में वापसी करते हैं तो उनकी फॉर्म पर नजर रहेगी। वह भी कप्तान रोहित की तरह पिछले कुछ समय से रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के दौर में खराब प्रदर्शन के बाद रणजी मैच भी उनका बल्ला नहीं चला। हालांकि कोहली ने वनडे क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते आए है। वह इस प्रारूप में सबसे तेज 14000 रन पूरे करने से सिर्फ 94 रन दूर हैं। अगर वह यह उपलब्धि हासिल कर लेते हैं तो सचिन (18,426) और संगकारा (14,234) के बाद इस मुकाम पर पहुंचने वाले दुनिया के तीसरे बल्लेबाज होंगे।
भारत का गेंदबाजी आक्रमण अच्छा नजर आ रहा है। तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वापसी के बाद अच्छा प्रदर्शन किया है। चैंपियंस ट्रॉफी को देखते हुए यह भारत के लिए अच्छा संकेत है। पिछले मैच में पदार्पण करने वाले हर्षित राणा टीम इंडिया के लिए एक भाग्यशाली खिलाड़ी साबित हुए हैं बेशक पहले मैच में एक ओवर में वह काफी महंगे साबित हुए थे लेकिन उन्होंने डकेट और ब्रूक के कीमती विकेट लेकर अच्छी वापसी की थी। बुमराह अगर पूरी तरह से फिट नहीं हो पाते हैं तो फिर राणा के पास चैंपियंस ट्रॉफी के लिए टीम में जगह बनाने का मौका होगा। भारतीय फिरकी गेंदबाजों ने भी बेहतर प्रदर्शन किया है। कुलदीप की वापसी भी सुखद रही है। जडेजा ने भी अपनी फिरकी का कमाल दिखाया।

यशस्वी जायसवाल को बाहर बैठना पड़ सकता है।
हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि इंग्लैंड की टीम पलटवार करना चाहेगी। टी-20 सीरीज गंवाने के बाद अब टीम वनडे सीरीज को आसानी से हाथ से नहीं जाने देना चाहेगी। वह इस मुकाबले को जीतकर सीरीज में बने रहने की कोशिश करेगी। उसके बल्लेबाजों भी आक्रामक और बड़ी पारियां खेल कर मैच को रोचक बनाने की कोशिश करेंगे । उसके बल्लेबाजों को भारतीय स्पिन गेंदबाजों की कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ेगा क्योंकि यहां की पिच से धीमी गति के गेंदबाजों को मदद मिलने की संभावना है।
