
@ दक्ष दर्पण
जयपुर (राजस्थान) किसी ने सही कहा है कि झगड़े की जड़ तीन। जर जोरू और जमीन। यहां जो वाक्या आपके सामने पेश किया जा रहा है वह जोरू मतलब औरत से संबंधित है जिसमें रिश्तो को शर्मसार करके पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या करवा दी। अवैध संबंधों के कारण यहां पत्नी और उसके प्रेमी ने पति को रास्ते से हटाने के लिए उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया जिससे पति की मौके पर ही मौत हो गई। मामला राजस्थान के चैनपुरा गांव का है.।मृतक का नाम नेहनूराम मीणा (33) था। वह 5 फरवरी की रात को अपने खेत पर बनी तिरपाल की झोपड़ी में पत्नी के साथ सो रहा था. तभी उस पर पत्नी के प्रेमी ने हमला कर मौत की घाट उतार दिया।.
पुलिस के अनुसार, नेहनूराम अपनी पत्नी गरिमा के साथ खेत में आवारा पशुओं से फसल की रखवाली के लिए झोपड़ी में सो रहा था.। रात करीब साढ़े 11 बजे, गरिमा ने अपने प्रेमी शिवकुमार उर्फ लोकेश मीणा को बुलाया. प्रेमी ने मौके पर पहुंचकर धारदार हथियार से नेहनूराम पर ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गईl
जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि गरिमा और लोकेश के बीच लंबे समय से अवैध संबंध थे ।नेहनूराम इन संबंधों के बारे में जानता था और अक्सर इसका विरोध करता था.। यह विरोध ही उनकी हत्या का कारण बना।
गरिमा और लोकेश ने मिलकर साजिश रची और पति को रास्ते से हटाने का फैसला किया।
घटना के अगले दिन, मृतक के भाई ओमप्रकाश मीणा ने बस्सी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की और गरिमा को गिरफ्तार कर लिया ।. हालांकि, आरोपी लोकेश अभी फरार है। बस्सी थाना प्रभारी महेश शर्मा ने बताया कि लोकेश की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें बनाई गई हैं।
आरोपी वारदात के बाद अपने दोनों मोबाइल फोन घर पर छोड़कर फरार हो गया, ताकि उसकी लोकेशन ट्रैक न हो सके. पुलिस ने कई ठिकानों पर छापेमारी की है, लेकिन आरोपी का अब तक कोई सुराग नहीं मिला है.
इस मामले में पुलिस का कहना है कि आरोपी लोकेश काफी चालाक और शातिर है. उसने सबूत मिटाने के लिए मोबाइल घर पर ही छोड़ दिये।
