
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कैथल (कृष्ण प्रजापति): हरियाणा पुलिस में कार्यरत कर्मचारियों व अधिकारियों ने सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए गुर्जर भवन सोसाइटी कैथल को एक वाटर कूलर भेंट किया। इस पुनीत कार्य के लिए धर्मशाला के प्रधान व सदस्यों ने पुलिस विभाग के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर प्रधान सुरेश तंवर क्योड़क, पूर्व चेयरमैन मार्केट कमेटी कैथल राजपाल तंवर क्योड़क, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, सदस्य राजेश कुमार, जेपी दाऊ, शराब सिंह धौंस सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
धर्मशाला समिति के प्रधान सुरेश तंवर ने कहा कि पुलिस विभाग न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखने में अहम भूमिका निभा रहा है, बल्कि समाज सेवा में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में यह वाटर कूलर जरूरतमंदों को ठंडा पानी उपलब्ध कराने में मददगार साबित होगा। पूर्व चेयरमैन राजपाल तंवर ने भी पुलिस कर्मचारियों के इस योगदान की सराहना की और कहा कि समाज को बेहतर बनाने के लिए सभी को इसी तरह सहयोग करना चाहिए। पुलिस विभाग कर्मचारियों द्वारा किया गया यह सराहनीय कार्य समाज सेवा के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी को दर्शाता है।
