
image sabhar Dainik Bhaskar
डीडी न्यूज नेटवर्क
नई दिल्ली।
बेशक देश में जनसंख्या नियंत्रण को लेकर केंद्र सरकार गंभीरता का परिचय देती आई हो।
एक या दो बच्चे, होते हैं घर में अच्छे, हम दो ,हमारे दो। जैसे नारी दे दे कर जनसंख्या विस्फोट को रोकने का प्रयास किया जाता रहा हो लेकिन इसी देश में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू शायद इस प्रयास से इत्तेफाक नहीं रखते।
उन्होंने तो जनसंख्या नियंत्रण के प्रयास को अनुचित बताया है और इसके लिए जापान जैसे देश का उदाहरण देते हुए यह कहना चाहा है कि जनसंख्या न बढ़ने को लेकर अब कई देशों को पछतावा हो रहा है। मुख्यमंत्री ने ऐलान किया है कि जिसके दो से अधिक बच्चे नहीं होंगे वह ग्राम पंचायत नगर पालिका नगर परिषद और मेयर के चुनाव नहीं लड़ पाएंगे। उन्होंने इससे पहले भी जनसंख्या बढ़ाने की जरूरत पर जोर दिया था। इससे पहले सीएम नायडू ने कहा था कि, राज्य में विकास दर बढ़नी चाहिए। सभी को इस बारे में सोचना चाहिए और परिवारों को कम से कम दो या उससे अधिक बच्चे पैदा करने का लक्ष्य रखना चाहिए। दरअसल केंद्र की यूथ इन इंडिया-2022 रिपोर्ट के अनुसार हमारे देश में 25 करोड़ युवा 15 से 25 साल के बीच के हैं। अगले 15 साल में यह और तेजी से गिरेगी।
