
@दक्ष दर्पण
नई दिल्ली: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा है कि 2025 कि महाकुंभ की तैयारी के लिए रेलवे ने 5000 करोड रुपए के विकास कार्य किए हैं। उन्होंने प्रयागराज में पांच रेलवे स्टेशनों पर हुए कार्यों का निरीक्षण किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि महाकुंभ 2025 के अवसर पर 3000 विशेष तथा कुल 13 000 ट्रेन चलाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस प्रबंधन को लेकर रेल मंत्रालय गंभीर है और सभी परियोजनाओं पर नजर रखी जा रही है।
