
@ दक्ष दर्पण
Mumbai; भारतीय जनता पार्टी ने बेशक मुख्यमंत्री के नाम का फैसला नहीं किया है लेकिन मंत्रिमंडल के शपथ ग्रहण समारोह का दिन और समय तय कर दिया है ।यह बात एनसीपी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री अजीत पवार भी मान रहे हैं और पूर्व मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी कि मुख्यमंत्री की मुख्यमंत्री भाजपा का होगा ।
कुल मिलाकर आम राय यह बन रही है कि देवेंद्र फडणवीस दूसरी बार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे।
भारतीय जनता पार्टी की महाराष्ट्र प्रदेश इकाई के अध्यक्ष चंद्रशेखर बावनकुले ने कहा है कि शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को 5:00 बजे आजाद ग्राउंड में होगा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होंगे।
मंत्री मंडल के गठन में हो रही देरी पर उनका जवाब है कि एक बार 1999 में मुख्यमंत्री का फैसला होते-होते एक महीना बीत गया था।
महाराष्ट्र की एक बात सब की नजर में है कि दो उपमुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। इनमें एक एनसीपी का तो दूसरा शिवसेना का होगा लेकिन शिवसेना के नेता और कार्यवाहक मुख्यमंत्री की इच्छाअनुसार उनके विधायकों को गृह और लोक निर्माण विभाग मिल पाएंगे या नहीं अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। इस समय अजीत पवार खुद को बहुत कंफर्टेबल महसूस कर रहे हैं ।उनकी पार्टी को शानदार जनादेश मिला है और वह उपमुख्यमंत्री भी बनने जा रहे हैं। समझा जाता है कि एनसीपी के विधायकों को अच्छे मंत्रालय भी मिलने जा रहे हैं।
