
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ ।
महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री कौन होगा अभी इसका फैसला होने में और भी समय ले सकता है ।लेकिन इसका अर्थ यह लगाया जा रहा है कि जैसा अनुमान है की देवेंद्र फडणवीस फिर से मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं इसमें फेरबदल भी हो सकता है। इसके असर नजर आने लगे हैं।
जैसा भाजपा ने उड़ीसा में किया, मध्य प्रदेश में किया, राजस्थान में किया और पहले उत्तर प्रदेश में किया उसी की पुनरावृत्ति महाराष्ट्र में भी हो जाए तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। क्योंकि ऐसा माना जा रहा है कि भाजपा मुख्यमंत्री चुनने में जो देर कर रही है उसके कुछ मायने हैं । क्योंकि यदि देवेंद्र फडणवीस को बनाना होता तो वह कब के बना दिए जाते इस बारे में फैसला हो गया होता। इसमें कोई धारा दो राय नहीं की महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री भाजपा का बन रहा है।अब ऐसा लगने लगा है कि महाराष्ट्र का नया मुख्यमंत्री पूर्व मुख्यमंत्री को तो बनाना ही नहीं है नंबर पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व उपमुख्यमंत्री का भी नहीं है।बल्कि कोई नया चेहरा ही भाजपा की नजर में है और अभी एक-दो दिन और इंतजार हो सकती है।
2024 में भाजपा ने ओडिशा में सीएम चुनने में 8 दिन लगा दिए थे। पार्टी ने नए चेहरे मोहन माझी को सीएम बनाया। पहले से धर्मेंद्र प्रधान और मनमोहन सांबल का नाम सामने आ रहा था। इससे पहले 2023 में राजस्थान में मुख्यमंत्री पद के लिए वसुंधरा राजे, किरोड़ी लाल मीणा बालक नाथ जैसे कई नाम सामने आ रहे थे लेकिन बीजेपी ने 9 दिन बाद भजनलाल शर्मा के नाम पर मुहर लगाईं। 2023 में ही मध्य प्रदेश में शानदार जीत हासिल करने के बाद शिवराज सिंह चौहान रेस में सबसे आगे थे लेकिन 8 दिन बाद सीएम बनाया गया मोहन यादव को।
इसी तरह सोपी गई थी योगी को कुर्सी।
2023 में ही छत्तीसगढ़ में जीत हासिल करने के बाद रमन सिंह और अरुण साव सीएम पद के लिए प्रमुख दावेदार थे। बाद में बीजेपी ने 7 दिन बाद सीएम की कुर्सी पर विष्णुदेव साय को बैठाया। 2017 में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद सीएम पद की रेस में मनोज सिन्हा,केशव प्रसाद मौर्य का नाम था लेकिन 9 दिन बाद गोरखपुर के सांसद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री देश के सबसे बड़े प्रदेश का सीएम बना दिया गया।
