
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला। महाराष्ट्र में भाजपा की प्रचंड जीत पर सेक्टर 7 की मार्केट में लड्डू बांटे गए। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया और लोगों को लड्डू खिलाए। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि देश कांग्रेस को पूरी तरह नकार चुकी है। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र की जनता ने कांग्रेस एवं उसके सहयोगियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। जीत की खुशी में कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों के बीच लड्डू बाटकर खुशी मनाई। ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि अब हिंदुस्तान का मतदाता विकास के मुद्दों पर एकजुट होकर धर्म, जात, क्षेत्रवाद, परिवारवाद से ऊपर उठकर सिर्फ और सिर्फ विकास के मुद्दों पर मतदान किया। अब भारत की जनता देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक जुट होकर अपना भरपूर समर्थन व आशीर्वाद दे रहा है, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत है। हरियाणा के बाद महाराष्ट्र में मिले इस जीत ने नरेंद्र मोदी द्वारा 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का जो लक्ष्य रखा है, उस दिशा में हमारा देश और हमारे देश के नागरिक आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर सदस्यता अभियान प्रमुख एवं जिला महामंत्री वीरेंद्र राणा, पूर्व पार्षद सीबी गोयल, पार्षद हरेंद्र मलिक, रितु गोयल, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा, भाजयुमो प्रदेश उपाध्यक्ष संदीप यादव, मंडल अध्यक्ष युवराज कौशिक, मीडिया प्रभारी के. चंदन, दिनेश चौहान, मंडल महामंत्री प्रमोद वत्स, मंडल अध्यक्ष जेपी जांगड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेत्री वंदना गुप्ता, बीनू राय सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
