
फोम लाल फिरोजपुर
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला।
कालका विधानसभा क्षेत्र से संबंधित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता फोम लाल को राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की हरियाणा इकाई का चेयरपर्सन नियुक्त किया गया है। फोम लाल ने इसके लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकाअर्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी, महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन हर्ष वर्धन, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव गाँधी पंचायती राज संगठन मिनाक्षी नटराजन, प्रदेशाध्यक्ष उदयभान, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड़्डा, प्रभारी दीपक बाबरिया राष्ट्रीय महासचिव एवं सांसद कुमारी शैलजा सहित राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों का धन्यवाद किया है। श्री फोम लाल पार्टी के समर्पित नेता है और पंचायती राज के विशेषज्ञ व्यक्ति हैं। वह कई बार जिला परिषद के सदस्य और अपने गांव फिरोजपुर जिला पंचकूला के सरपंच भी रहे हैं। वह इससे पहले प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष व राष्ट्रीय सचिव और पंजाब के प्रभारी रह चुके। लंबे समय से से पंचायती राज में कार्य किया है।
