
Daksh darpan
Chandigarh..
आम आदमी पार्टी ने हरियाणा इकाई को पुनर्गठित करते हुए चार नए वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष, एक संगठन सचिव तथा कई सचिव नियुक्त किए हैं ।पार्टी ने डीएनटी विंग का स्टेट प्रदेश अध्यक्ष भी बना लिया है।
आम आदमी पार्टी द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार जगाधरी विधानसभा से पार्टी की टिकट पर चुनाव लड़े चुके आदर्श पाल, रेवाड़ी से सतीश यादव, भिवानी से इंदु शर्मा गुरुग्राम से बीर सिंह सरपंच को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पूर्व मंत्री छत्रपाल सिंह प्रदेश इकाई के उपाध्यक्ष, संजय सातरोडिया संगठन मंत्री बनाए गए हैं। दीपक जैन कोषाध्यक्ष होंगे। इनके अलावा प्रदेश सचिव के रूप में आभास चंदेल ,मुख्तियार बाजीगर ,कृष्ण बजाज ,कमल बिसला ,शिवकुमार रंगीला को मौका दिया गया है । विकास नेहरा युवा विंग के प्रदेश अध्यक्ष होंगे ।इसके अलावा भीम सिंह महेशवाल एन टी,डीएनटी विंग के प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता ने आज ही यह सूची जारी की है।
