
Daksh darpan
नई दिल्ली/अंबिकापुर/कुसमी। छत्तीसगढ़ के इस जिले के कुसमी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लरिमा निवासी पति-पत्नी व बेटी समेत 8 लोगों के सड़क दुर्घटना में मारे जाने की लॉन्ग हर्ष समाचार प्राप्त हुआ है। गांव में एक साथ 7 अर्थियां उठी तो पूरा गांव रो पड़ा।शनिवार की रात एक सडक़ हादसे में हुई मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। रविवार की शाम करीब 4 बजे अंतिम संस्कार कार्यक्रम में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज, सामरी विधायक उद्धेश्वरी पैंकरा समेत प्रशासनिक व पुलिस अमला भी शामिल हुआ। सांसद व विधायक ने मृतकों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी और उनका ढांढस बंधाया। पता चला है कि ग्राम लरिमा निवासी संजय मुंडा पिता वासुदेव 33 वर्ष अपनी शिक्षिका पत्नी चंद्रावती 30 वर्ष व बेटी कृति 5 वर्ष के साथ सूरजपुर में किराए के मकान में रहता था। पत्नी सूरजपुर के बाजारपारा स्थित प्राइमरी स्कूल में शिक्षिका थी। 30 अक्टूबर को वह पत्नी व बेटी के साथ गांव में दिवाली मनाने आया था। दिवाली मनाने के बाद 2 नवंबर को पूरा परिवार ने गांव में आयोजित गोवर्धन पूजा में हिस्सा लिया । रात में उसने अपनी पत्नी व बेटी के साथ सूरजपुर जाने के लिए कुसमी के ही लाइनपारा निवासी रवि सोनवानी की स्कॉर्पियो किराए पर ली। ड्राइवर मुकेश दास वाहन लेकर ग्राम लरिमा गांव पहुंचा था।
यहां से संजय मुंडा अपनी पत्नी चंद्रावती व बेटी कृति के साथ सवार हुआ। साथ में संजय के 4 दोस्त गांव के ही उदयनाथ पिता रामेश्वर 25 वर्ष, मंगल दास पिता घनश्याम मुंडा, भूपेंद्र पिता हरिलाल व अनिल उर्फ बालेश्वर 18 वर्ष भी स्कॉर्पियो में सवार हो गए।दोस्तों की मंशा थी कि रातों रात वह संजय, उसकी पत्नी व बेटी को सूरजपुर छोडक़र स्कॉर्पियो से गांव लौट आएंगे। इसी बीच शनिवार की रात करीब 8.30 बजे राजपुर से पहले लडुवा स्थित धर्मकांटा के पास तेज रफ्तार स्कॉर्पियो खेत में स्थित डबरी में पलट गई। हादसे में स्कॉर्पियो में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ड्राइवर की कुछ देर बाद मौत हो गई।
इस मामले में एक जानकारी बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है कि ड्राइवर को किसी और बुकिंग पर जाने की जल्दी थी और वह गाड़ी को शुरू में ही तेज स्पीड से चला रहा था। आज का एक कारण यह भी हो सकता है।
