Daksh darpan पंचकूला: नगर निगम पंचकूला की वार्ड नंबर 11 की पार्षद ओमवति पुनिया और वार्ड 14 से जेजेपी पार्षद सुशील गर्ग भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। दोनों ने मुख्यमंत्री लाइव सैनी के समक्ष भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर भाजपा के जिला अध्यक्ष दीपक शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता और पंचकुला के मेयर कुलभूषण गोयल भी कार्यक्रम में मौजूद रहे ।
