
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
सेवा निवृत्त आईएएस अधिकारी राजेश खुल्लर ने हरियाणा के मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के रूप में काम करना शुरू कर दिया है। समझा जाता है कि हरियाणा में बड़े स्तर पर प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के तबादले और नियुक्तियों के आदेश होने वाले हैं। जैसा कि आपको पता है 1989 बैच के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी विवेक जोशी हरियाणा के नए मुख्य सचिव बनने वाले हैं। हरियाणा में उपायुक्त के रूप में पानीपत, पंचकूला, और कुरुक्षेत्र में काम कर चुके 2012 बैच के आईएएस अधिकारी सुशील सारवान को हरियाणा वित्त निगम के प्रबंध निदेशक के रूप में नई जिम्मेदारी दी गई है। उधर गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत यादव चंडीगढ़ के नए उपयुक्त होंगे। पता चला है कि सरकार जल्दी ही अधिकारियों के तबादलों की कई सूची जारी करने वाली है।
