
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
पंचकुला। श्री श्याम परिवार ट्रस्ट आज एक मानव स्वास्थ्य , धर्म संचार केंद्र ,सेवा भाव जागृत , दूसरे शब्दों में कहे तो दुख निवारण का एक
ऐसा मिश्रित संस्थान बन गया जो एक मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल होते हुए, इन सभी को अपने में समाहित किए हुए है। पंचकूला सेक्टर 14, एस सी ओ नंबर 133 में श्री श्याम परिवार ट्रस्ट द्वारा संचालित मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल अपनी सेवा भाव की वजह से आज यह दूर-दूर तक चर्चा का केंद्र बना हुआ है, श्री श्याम परिवार ट्रस्ट की कार्यशैली से प्रभावित होकर जी जी एस एस एस प्रेम नगर करनाल मैं पढ़ने वाले करीब 50 स्टूडेंटों ने अपने अध्यापकों श्रीमती कमलेश, श्रीमती डिंपल, श्रीमती अंजू सांगवान, श्रीमती राजरानी, राकेश , श्रवण के साथ ट्रस्ट की कार्यशाली के बारे में जाना, श्री श्याम परिवार ट्रस्ट में बच्चों को डॉक्टर्स ने इंस्ट्रूमेंट, रोगों की संक्षिप्त में जानकारी दी। ट्रस्ट की तरफ से बताया गया कि इस ट्रस्ट में मरीज का ₹11 की ओपीडी एवं 11 रुपए में 1 दिन की दवाई में इलाज होता है , इसके अलावा यहां पर खून से संबंधित सभी टेस्ट, एक्स-रे ,अल्ट्रासाउंड, फिजियोथैरेपी बाजार से बहुत कम दरों में होती है। उन्होंने बताया कि ट्रस्ट की तरफ से समय-समय पर विभिन्न क्षेत्रों में जाकर मेडिकल कैंप, धार्मिक समारोह, जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री वितरण, विकलांगों के लिए ट्राईसाईकिल, महिलाओं के लिए सिलाई मशीन इत्यादि समान देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनने में अपना सहयोग देता है।
