डीडी न्यूज नेटवर्क
चण्डीगढ़।भारत और पाकिस्तान ने मंगलवार को राजनयिक माध्यम से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर पर समझौते को पांच साल के लिए बढ़ाने का फैसला किया। करतारपुर साहिब कॉरिडोर के माध्यम से भारत से गुरुद्वारा दरबार साहिब करतारपुर, नरोवाल, पाकिस्तान तक तीर्थयात्रियों की यात्रा की सुविधा के लिए 24 अक्टूबर, 2019 को हस्ताक्षरित यह समझौता पांच साल की अवधि के लिए वैध था। विदेश मंत्रालय ने कहा, इस समझौते की वैधता का विस्तार भारत के तीर्थयात्रियों द्वारा पाकिस्तान में पवित्र गुरुद्वारा जाने के लिए गलियारे के निर्बाध संचालन को सुनिश्चित करेगा।

