
+Daksh darpan
*नई दिल्ली।
बीजेपी ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए कांग्रेस की प्रियंका गांधी के खिलाफ नाव्या हरिदास को उम्मीदवार बनाया है। बन जा रहा है कि इस सीट पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलने वाला है । बीजेपी ने कुछ राज्यों में होने वाले उपचुनावों के लिए भी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी है। मध्य प्रदेश की बुधनी विधानसभा सीट से रमाकांत भार्गव को उम्मीदवार बनाया गया है। मतलब शिवराज सिंह चौहान के बेटे को टिकट नहीं दी गई है इस सीट का प्रतिनिधित्व पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान करते रहे हैं। बीजेपी का यह फैसला हैरान करने वाला है। असल में मे इस सीट से शिवराज सिंह चौहान के बेटे को टिकट देने की चर्चा चल रही थी। विदिशा के पूर्व सांसद रमाकांत भार्गव जिन्होंने शिवराज सिंह चौहान के लिए अपनी सीट छोड़ी थी उन्हें शिवराज सिंह चौहान के छोड़े हुए विधानसभा बुधनी से टिकट दिया गया है।

