
+Daksh darpan
Chandigarh……
इसे हरियाणा में कांग्रेस की हार का साइड इफेक्ट कहो या पार्टी के शीर्ष नेताओं की हताशा कि योग्य उम्मीदवारों के अभाव में भी कांग्रेस हरियाणा में विधायक दल के नेता के रूप में कार्य कर रहे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को हटाने की चेष्टा कर रही है। इसके लिए बाकायदा पार्टी के दो बड़े नेताओं को चंडीगढ़ भेज कर हालात का जायजा लेने का प्रयास किया गया परंतु इस महत्वपूर्ण बैठक और इसमें अपनाया गया वन टू वन फॉर्मूला भी निष्फल होता दिख रहा है । पर्यवेक्षक के रूप में जो नेता चंडीगढ़ भेजे गए थे दोनों के दोनों मूल रूप से भूपेंद्र सिंह हुड्डा के शुभ शुभचिंतक और सहयोगी माने जाते हैं । इन दोनों की कोशिश भी शायद बहुमत के आधार पर रिपोर्ट देने की होगी और शायद उन्हें भी अपनी रिपोर्ट में यह लिख कर देना पड़ेगा कि हुड्डा बिना गुजारा नहीं है और उनका कोई उपयुक्त विकल्प भी मौजूद नहीं है।
विधायकों की बैठक में एक प्रस्ताव उपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से यह प्रस्तुत किया गया कि इस मामले में पार्टी हाई कमान ही कोई फैसला ले।
बैठक में जो दो पर्यवेक्षक चंडीगढ़ आए थे वह हैं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अजय माकन।
पर्यवेक्षकों ने एक-एक विधायक को बुलाकर उनकी राय जानने की कोशिश की सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुट्ठी पर दो-चार विधायकों को छोड़कर ज्यादातर विधायकों ने यह कहने की कोशिश की कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा के बिना काम नहीं चलेगा। भूपेंद्र हुड्डा ही हरियाणा में भाजपा का मुकाबला करते नजर आ सकते हैं। वह लगातार मेहनत करते आ रहे हैं उसका प्रतिफल अब नहीं मिला तो कोई बात नहीं आगे मिल सकता है। भारतीय जनता पार्टी को विधानसभा में काउंटर करने के लिए कांग्रेस के पास भूपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा कोई ऐसा नेता नहीं है जो असरदार साबित हो।
लोग जानते हैं कि एक बार किरण चौधरी को विधायक दल का नेता बनाया गया था परंतु उस समय भी हरियाणा में कांग्रेस के ज्यादातर विधायक भूपेंद्र सिंह हुड्डा समर्थक थे और किरण चौधरी को उनका व्यवहारिक सहयोग नहीं मिल पाया था। थोड़े ही दिनों बाद किरण चौधरी को इस पद से हटा दिया गया था। अब भी कुछ ऐसी स्थिति है। ले देकर कांग्रेस को भूपेंद्र सिंह हुड्डा को ही नेता प्रतिपक्ष बनाए रखने का फैसला करना पड़ सकता है क्योंकि सबसे बड़ी बात विधायकों की मर्जी की है उनकी मर्जी के खिलाफ कोई फैसला लिया गया तो कांग्रेस मजबूत होने की बजाय और कमजोर हो जाएगी क्योंकि बहुमत की अनदेखी करना किसी तरह से भी ठीक नहीं होगा। किसी शायर ने लोकतंत्र की सरल व्याख्या करते हुए कहा है कि, जम्हूरियत दर्जे हकीकत हकीकत है जिसमें सिर गिने जाते हैं ,तोले नहीं जाते ।

