
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रांची. झारखंड के पलामू जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। पता चला है कि तीन बच्चों की मां को प्यार हुआ फिर उसी गैर मर्द से अवैध संबंध बना लिए। लेकिन बाद में उसी प्रेमी की चाकू से गला रेतकर निर्मम हत्या कर दी। पता चला है कि महिला ने यह सब अपने पिता और अन्य परिजनों से मिलकर किया। पुलिस ने पूरे परिवार के साथ युवती को भी गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि ललिता और प्रेमी संजय को युवती के परिवार वालों ने आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसके बाद उन्होंने संजय के साथ जमकर मारपीट की, लेकिन वह किसी तरह वहां से जान बचाकर भाग गया। लेकिन युवती के भाई, पिता और मां ने उसे आगे जाकर घेर लिया । इसके बाद प्रेमिका ने खुद उस पर चाकू से हमला कर दिया। इतने वार किए कि उसकी मौत हो गई। इस मामले में खास बात यह है कि यह दोनों प्रेमी एक ही इलाके में रहते थे। एक दूसरे को जानते थे। तीन बच्चों की मां होते हुए भी महिला अपने इस प्रेमी को दिल दे बैठी और दोनों एक दूसरी से प्यार करने लगे इनके बीच में कई वर्षों से अफेयर की बातें सामने आ रही थी।
