
गुहला चीका में पार्टी चुनाव कार्यालय पहुंचे केद्रीय मंत्री शिवराज सिंह सह चौहान।
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
चण्डीगढ़।
गुहला चीका सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की टिकट पर दूसरी बार चुनाव लड़ रहे कुलवंत बाजीगर विधायक तो पहले भी रहे हैं लेकिन मौजूदा चुनाव में न केवल वह चुनाव जीतने की स्थिति में है बल्कि उन्हें एक नेता के रूप में भी देखा जा रहा है ।राजनीति जानने वाले लोग समझते हैं कि विधायक बनना आसान है लेकिन नेता बनना बड़ा मुश्किल ।लेकिन कुलवंत बाजीगर की राजनीतिक सोच सामाजिक प्रबंधन कौशल दूरदर्शिता और मेहनत करने की स्वाभाविक प्रवृत्ति उन्हें खास बना रही है। कुलवंत बाजीगर को अब बाजीगर समाज ही नहीं बाजीगर बंजारा समाज में बड़े नेता के रूप में देखा जाने लगा है। उन्होंने अपने कौशल के दम पर कई बार अपनी योग्यता साबित करके दिखाई है। किसान आंदोलन के समय उनकी दूरदर्शिता सामाजिक प्रबंधन और समझ का लाभ न केवल भारतीय जनता पार्टी को हुआ बल्कि गुहला चीका सहित प्रदेश में ऐसा माहौल बन पाया जिसे एक उदाहरण के रूप में प्रस्तुत किया जा सकता है।
कुलवंत बाजीगर ने एक बात को किसान आंदोलन के समय समझ लिया था कि पंजाब के साथ सटे घग्गर के साथ के उसके विधानसभा क्षेत्र में किसान उग्र भी हो सकते हैं और स्थिति खराब भी हो सकती है लेकिन उन्होंने आंदोलन पर नजर रखकर स्थिति को काबू करके न केवल दूरदर्शिता का परिचय दिया बल्कि एक अनोखा काम करके भी दिखाया । उन्होंने किसानों और किसान नेताओं के साथ बातचीत जारी रखी उन्हें आंदोलन से दूर रखने की कोशिश की। स्थिति यह है कि गुहला चीका के सिक्ख और किसान भारतीय जनता पार्टी से नाराज होंगे लेकिन कुलवंत बाजीगर को स्वाभाविक सहयोग दे रहे हैं।
कुलवंत बाजीगर ने मौजूदा चुनाव को एक चुनौती के रूप में देखा ।शानदार प्रबंधन और प्रचार की व्यवस्था की । पार्टी संगठन ठीक से काम नहीं कर रहा था संगठन में इस दोष को पार्टी ने भी महसूस किया फेर बदल भी किया गया परंतु ऐसी विपरीत स्थिति में भी कुलवंत बाजीगर ने नई बनी संगठन की टीम से जैसे तैसे काम लेने की कोशिश की। वास्तव में यह बहुत मुश्किल काम था।चुनाव प्रचार के दौरान ऐसा करना आसान काम नहीं था ।
लोग यह मानकर चल रहे हैं कि कैथल जिले में एक सीट गुहला चीका हीं ऐसी है जिसे भारतीय जनता पार्टी जीतती नजर आ रही है परंतु इसका श्रेय उम्मीदवार कुलवंत बाजीगर को दिया जाएगा। कुलवंत हरियाणा में बाजीगर समाज के अकेले सर्व मान्य नेता हैं ।इसके अलावा वे राष्ट्रीय बाजीगर बंजारा परिषद की हरियाणा प्रदेश इकाई के भी अध्यक्ष हैं ।इस समुदाय में कुलवंत बाजीगर की स्वीकार्यता गजब की है।इस समाज में उनकी बात सुनी जाती है उनके आदेशों की पालना होती है। यह कोई छोटी बात नहीं है। गुहला चीका विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओं की टीम ने कुलवंत बाजीगर को एक मजबूत नेता के रुप में स्वीकार किया।
दक्ष दर्पण ने चुनाव को लेकर उनसे चर्चा की तो उन्होंने बड़े आत्मविश्वास के साथ बताया कि चुनाव में उन्हें एक साथ कई मोर्चों पर जरूर लड़ना पड़ा दिन-रात एक करना पड़ा ।पूरे विधानसभा क्षेत्र में खुद जाकर लोगों के साथ संपर्क स्थापित किया लेकिन उन्हें इसका प्रतिफल जीत के रूप में मिल रहा है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दौरान वह रात को 1 दिन भी 2 घंटे से ज्यादा सो नहीं पाए। एक विशेष बात यह है कि कुलवंत बाजीगर के कारण मौजूदा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों को सिरसा लोकसभा क्षेत्र में काफी लाभ हुआ है क्योंकि संबंधित समाज के मतदाता इन क्षेत्रों में निर्णायक स्थिति में है।
उन्होंने कहा कि वह इस बात के लिए पार्टी हाई कमान के शुक्रगुजार हैं कि चुनाव प्रचार में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री नायब सैनी महिला पहलवान बबीता फोगाट ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।उन्होंने कहा कि वह अकेले ऐसे उम्मीदवार हैं जिन्हें समाज के हर वर्ग का समर्थन प्राप्त हुआ है ।इसका एक आधार उनके समय हुए विकास कार्य भी हैं। श्री बाजीगर ने कहा कि वह हलके की एक-एक समस्या को भली-भांति जानते हैं और उनके पास इन समस्याओं का समाधान भी है उन्होंने विधायक न होते हुए भी काम करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। श्री बाजीगर ने कहा कि गुहला चीका हरियाणा की धान उत्पादन की बड़ी बेल्ट है इस कृषि क्षेत्र में उन्होंने किसानों की प्राथमिकताओं को कभी नजरअंदाज नहीं किया बल्कि प्राथमिकताओं के आधार पर हल निकाला और उनका साथ दिया ।यही कारण है कि मौजूदा चुनाव में किसानों ने भी उनका भरपूर समर्थन किया है और वह चुनाव जीत रहे हैं। श्री बाजीगर ने भी इस बात को स्वीकार किया कि विधायक बनना आसान है नेता बनना बहुत मुश्किल।
