
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा dakshdarpan2024@gmail.com
चंडीगढ़।
हरियाणा विधानसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं अब मंगलवार को सभी उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होने जा रहा है। मौजूदा चुनाव में यह तय होने वाला है कि हरियाणा की जनता की जनता की कसौटी पर कौन-कौन खड़े उतरने वाले हैं मौजूदा चुनाव में आम चर्चा कांग्रेस की मजबूती की है भारतीय जनता पार्टी बैकफुट पर नजर आ रही है जहां तक क्षेत्रीय दलों का सवाल है इस चुनाव में इंडियन नेशनल लोकदल और बहुजन समाज पार्टी का खाता तो खुलता दिख रहा है लेकिन जेपी और आम आदमी पार्टी के हाथ खाली दिख रहे हैं जननायक जनता पार्टी के किसी उम्मीदवार की जमानत भी बची तो यह पार्टी के लिए उपलब्धि मानी जाएगी।

भारतीय जनता पार्टी जीटी रोड बेल्ट और अहीरवाल में थोड़ी मजबूत नजर आ रही है लेकिन बीच-बीच में कहीं-कहीं उसके कुछ ऐसे उम्मीदवार भी जीत कर आ सकते हैं जिन्हें भाग्य मौका दे रहा है। सोनीपत जिले में भारतीय जनता पार्टी का प्रदर्शन ठीक-ठाक रह सकता है उसके दो से अधिक विधायक जरूर बनते दिख रहे हैं। अंबाला लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी कालका पंचकूला और यमुनानगर में ही अच्छा प्रदर्शन करती नजर आ रही है इन सीटों पर भारतीय जनता पार्टी को लोकसभा के चुनाव में भी बढ़त मिली थी।

मुख्यमंत्री के रूप में प्रतिष्ठा दाव पर।
अंबाला में अंबाला शहर, नारायणगढ़ मुलाना जगाधरी में कांग्रेस की पक्की जीत के आसार हैं यमुनानगर में मुकाबला कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी में है यहां भी कांग्रेस का पलड़ा भारी रह सकता है लेकिन साडोरा विधानसभा क्षेत्र में बहुजन समाज पार्टी की जीत पक्की मानी जा रही है शायद पूरे हरियाणा में बसपा एक ही सीट जीत पाएगी दूसरी सीट मंडी अटेली हो सकती है।

संघर्ष सफलता साथ-साथ, भूपेंद्रसिंह हुड्डा की राजनीतिक समझ और सोच कमाल की।
कुरुक्षेत्र लोकसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की स्थिति बेहद खराब मानी जा रही है यहां भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और मुख्यमंत्री लाइव सिंह सैनी लाडवा से और श्याम सिंह राणा रादौर से तो चुनाव जीत सकते हैं बाकी थानेसर पेहवा शाहबाद कलायत पुंडरी और गुहला चीका में उसे हार का सामना करना पड़ सकता है। कुरुक्षेत्र में पुंडरी ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां लंबे समय से निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव जीते आ रहे हैं इस बार भी ऐसे ही आसार बनते दिख रहे हैं यहां कांग्रेस की टिकट पर 2019 में चुनाव लड़ चुके सतबीर भान अब निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में मैदान में है उनका मुकाबला कांग्रेस के पूर्व विधायक सुल्तान सिंह जड़ौला से है परंतु यहां भाणा का पलड़ा ही भारी बताया जा रहा है और पुण्डरी से एक बार फिर निर्दलीय विधायक जीतकर आया तो यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी।

बसपा की आशाओं की किरण बृजपाल छप्पर।
कलायत में बहुत ही रोचक चुनाव हो गया है इसका एक कारण यह है कि यह सीट जहां रणदीप सिंह सुरजेवाला के लिए प्रतिष्ठा का सवाल थी वही भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जयप्रकाश किसी भी कीमत पर विकास सारण को मैदान में उतरना चाहते थे जिसमें वह सफल हो गए हैं लेकिन विकास की जीत पर अभी इसलिए संदेह है कि यहां कांग्रेस की टिकट की दावेदार अनीता ढुल ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर मौके का फायदा उठाने की जो कोशिश की है उसमें वह सफल हो सकती हैं उसका कारण यह है कि उसके मायके और ससुराल कलायत विधानसभा क्षेत्र में आते हैं और उसे इस क्षेत्र के निर्णायक ढुल मतदाताओं का सहयोग विशेष तौर पर प्राप्त हुआ है क्योंकि अनीता का जन्म धूल परिवार में हुआ है। इस क्षेत्र में भाजपा की उम्मीदवार कमलेश ढांडा चुनाव में पिछड़े नजर आ रही है इस बात का लाभ भी अनीता ढुल को मिलता नजर आ रहा है। यहां लोग यह मान कर चल रहे हैं कि अनीता चुनाव जीत रही है ।वह कांग्रेस की उम्मीदवार के जोड़ों पर बैठ गई लगती है। कलायत में इंडियन नेशनल लोकदल के प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा भी चुनाव लड़ रहे हैं इस चुनाव में उन्हें भी अपनी अच्छी छवि का लाभ मिल सकता है। कलायत के चुनाव परिणाम पर पूरे प्रदेश के लोगों की नजर टिकी हुई है।

निर्दलीय सतवीर भाणा हो सकते है पुंडरी के अगले निर्दलीय विधायक।
थानेसर विधानसभा क्षेत्र की जीत के लिए भारतीय जनता पार्टी ने एड़ी चोटी का जोर लगाया पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और पार्टी के बड़े नेताओं ने थानेसर में राज्य मंत्री सुभाष सुधा को जीताने के लिए पूरा जोर लगाया लेकिन लगता है बात बन नहीं रही और इसका लाभ अशोक अरोड़ा को मिल रहा है।
पीहवा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार को सफलता मिल सकती है। उन्हें किसान आंदोलन का लाभ मिलता दिख रहा है सिक्ख और जाट मतदाताओं का समर्थन उम्मीदवार सत्ता के काम आ रहा नजर आता है। कांग्रेस को शाहबाद मारकंडा में कामयाबी मिलती दिख रही है लेकिन भाजपा की नई उम्मीदवार सुभाष कलसाना ने चुनाव को रोचक बनाने की बहुत कोशिश की।

क्या जीत पाएंगे अनिल विज,
लोग कहते है, लगता तो नहीं पर हो भी सकता है।
करनाल लोकसभा क्षेत्र में भाजपा के पक्ष में अच्छे परिणाम आ सकते हैं पार्टी के उम्मीदवार इंद्री करनाल घरौंडा पानीपत ग्रामीण पानीपत इस राणा सुरक्षित और समालखा में चुनाव जीत सकते हैं सभी सीटों पर भाजपा का मुकाबला कांग्रेस से होने जा रहा है लेकिन नीलोखेड़ी सुरक्षित और असंध में कांग्रेस की जीत पक्की नजर आ रही है।
सोनीपत में चुनाव बहुत ही रोचक हो गया है भूपेंद्र सिंह हुड्डा के इस गढ़ में जहां कांग्रेस सभी 9 सीटों पर जीत दर्ज करने का दावा कर रही थी अब उसे तीन या चार सीटें गवानी पड़ सकती हैं। सोनीपत जिले में 2019 में भाजपा दो ही विधानसभा क्षेत्र से जीत दर्ज कर पाई थी अब की बार उसे कम से कम तीन तीन विधानसभा क्षेत्रों में जीत हासिल हो सकती है इनमें गोहाना और राई जरूर शामिल हैं। इसके अलावा भाजपा सोनीपत और गन्नौर में भी जीत का दावा कर रही है। सोनीपत में सभी सीटों पर बहुत थोड़े मार्जिन से हार जीत होने वाली है।
रोहतक लोकसभा क्षेत्र की सभी जो विधानसभा सीटों से कांग्रेस की जीत के आसार बने हुए हैं महम में मौजूदा निर्दलीय विधायक और पार्टी बनकर पूरे हरियाणा में जन आधार का दावा कर रहे बलराज कुंडू के चुनाव हारने के हालात हैं। भाजपा रोहतक विधानसभा क्षेत्र कलानौर विधानसभा क्षेत्र में मजबूत स्थिति में जरूर नजर आ रही है लेकिन उसकी मजबूती जीत दर्ज नहीं कर पाई ऐसा माना जा रहा है।
फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र में नीचे से बात करें तो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदय भान होडल में, पूर्व मंत्री करण सिंह दलाल पलवल में तथा कांग्रेस की उम्मीदवार अधीन विधानसभा क्षेत्र में फंसे हुए नजर आ रहे हैं पलवल और होडल भाजपा के हाथ आ सकती हैं लेकिन हधीन में इंडियन नेशनल लोकदल के तैयब हुसैन चुनाव जीत सकते हैं इसके अलावा पृथला में निर्दलीय बल्लभगढ़ में भाजपा फरीदाबाद में भाजपा फरीदाबाद एनआईटी में बड़खल में भाजपा चुनाव जीत सकती है। तिगांव में कोई भी परिणाम सामने आ सकता है।
गुरुग्राम में कांग्रेस मजबूत स्थिति में नजर आ रही है कांग्रेस गुरुग्राम बादशाहपुर पटौदी और सोहना ही नहीं मेवात की तीनों सीट जीतने जा रही है।
अहीरवाल में भाजपा फिर मजबूत स्थिति में दिख रही है यहां बावल, रेवाड़ी महेंद्रगढ़ नारनौल मंडी अटेली नांगल चौधरी की सीटें भाजपा के हिस्से आ रही है लेकिन कोसली से कांग्रेस के जगदीश यादव चुनाव जीत रहे हैं।
यदि यदि भिवानी क्षेत्र की बात करें तो तोशाम लोहारू भिवानी चरखी दादरी भारतीय जनता पार्टी के हिस्से में जा सकती हैं।
हिसार में आदमपुर नलवा हांसी नारनौंद भारतीय कार्ड जनता पार्टी के खाते में जाति नजर आ रही है हिसार से निर्दलीय सावित्री जिंदल उकलाना से कांग्रेस के नरेश सेलवाल जीत की स्थिति में है लेकिन बरवाला की सीट पर स्थिति स्पष्ट नहीं हो रही है यहां इंडियन नेशनल लोकदल की संजना सातरोड भाजपा के रणबीर गंगवा और कांग्रेस के रामनिवास घोड़ेला में से कोई भी चुनाव जीत सकता है।
सिरसा लोकसभा क्षेत्र की बात करें तो सिरसा में ऐलनाबाद डबवाली रानियां तीन सीटों पर इंडियन नेशनल लोकदल के उम्मीदवार जीत सकते हैं कालावाली में कांग्रेस सिरसा में गोपाल कांडा रतिया में कांग्रेस फतेहाबाद में कांग्रेस और टोहाना में भी कांग्रेस चुनाव जीत सकती है लेकिन नरवाना में कांग्रेस के सतबीर और इंडियन नेशनल लोकदल की विद्यारानी में रोचक मुकाबला देखने को मिला है।
जींद जिले में जुलाना जींद और सफीदों में कड़े मुकाबले हैं। जुलाना में विनेश फोगाट का चुनाव भी बहुत रोचक इसलिए हो गया है कि यहां हार जीत का मार्जिन बहुत थोड़ा रह सकता है।
मौजूदा चुनाव में पंजाबी और पिछड़े वर्ग के मतदाता भारतीय जनता पार्टी के साथ नजर आए लेकिन राजपूत ही नहीं कहानी-कहानी दलित मतदाता भी इधर-उधर की बात करते देखे गए हैं। मौजूदा चुनाव में अंबाला कैंट में अनिल विज जगाधरी में कवरपाल गुर्जर कलायत में कमलेश ढांडा अंबाला शहर में असीम गोयल की जीत की कोई संभावना नहीं नजर आ रही। कौन बनेगा मुख्यमंत्री ? इस सवाल पर बहुत लोगों का यही जवाब, भूपेंद्र सिंह हुड्डा फिर एक बार।
