
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कैथल (कृष्ण प्रजापति): पुंडरी विधानसभा क्षेत्र में चुनाव के दिन सतबीर भाणा ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद भाणा ने आत्मविश्वास से भरे शब्दों में कहाम चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने अपनी टीम के सदस्यों और समर्थकों से संयम बनाए रखने की अपील की और चुनाव प्रक्रिया में लगे सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया, विशेष रूप से उन योद्धाओं का जिन्होंने बूथों पर पूरी निष्ठा से कार्य किया।
भाणा ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ मेरा नहीं, बल्कि हल्के की 36 बिरादरी का चुनाव था।” उन्होंने यह भी बताया कि इस बार जनता का भरपूर समर्थन मिला है और उनकी उम्मीदें दोगुनी हो गई हैं। अपने पिछले चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए भाणा ने कहा कि इस बार का परिणाम ऐतिहासिक होगा, और क्षेत्र की जनता ने अपना मत विकास और समाज की बेहतरी के लिए दिया है।चुनाव के अंतिम चरण में सतबीर भाणा की टीम का जोश और अनुशासन सभी जगहों पर दिखा, जहां उन्होंने बूथ संभालने वाले सभी कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत की सराहना की। भाणा ने कहा कि यह चुनाव क्षेत्र के विकास और सभी समुदायों की एकजुटता का प्रतीक है, और उन्होंने अपने समर्थकों से अपील की कि वे परिणामों तक संयम और धैर्य बनाए रखें।
