दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
रायपुर रानी के गाँव बागवाली मे आज कांग्रेस को उस वक़्त बड़ा झटका लगा जब गाँव के सरपंच भारत भूषण कांग्रेस छोड़कर अपने कई साथियों के साथ बीजेपी में शामिल हुए।पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा की उपस्थिति में सरपंच भारत भूषण ने आज अपने साथी बलविंदर, महिंदर पाल, गुरमीत सिंह के साथ भाजपा का दामन थाम लिया। इस दौरान उनके साथ गाँव के प्रमुख लोग भी शामिल रहे। पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित विनोद शर्मा ने कहा कि सरपंच भारत भूषण हमारे परिवार में शामिल हो गए हैं हम उनका स्वागत करते हैं।इन्हें पूरा मान सम्मान दिया जाएगा मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इस दौरान सरपंच अजय कुमार,सरपंच अमन कुमार,सरपंच सुभाष राणा,सरपंच संदीप राणा,सरपंच अनिल राणा,सरपंच बलजीत सैनी,सरपंच रोहित सैनी,सरपंच पवन सैनी,सरपंच मनदीप,सरपंच सुशील सैनी,राहुल राणा,संजय राणा,प्रवीण राणा,जोनी राणा,सोनू राणा,हैप्पी राणा,प्रदीप राणा सहित अनेक ग्रामीण मौजूद रहे

