
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
जगाधरी 25 सितंबर 2024
जगाधरी विधानसभा से बसपा इनेलो गठबंधन के प्रत्याशी दर्शन लाल खेड़ा ने जगाधरी के कल्याण नगर नियर तेजली गेट में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस और भाजपा को जमकर कोसा l खेड़ा ने कहा कि राहुल गांधी अमेरिका में जाकर आरक्षण के ऊपर बयान बाजी करते हैं और वही 2024 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस पार्टी ने संविधान बचाओ के नाम पर लड़ा था जिसे उन्होंने देशवासियों को ठगने का काम किया है l खेड़ा ने भाजपा पर भी हमला बोलते हुए कहा कि भाजपा सरकार भी आरक्षण को खत्म करने पर लगी हुई है उन्होंने कहा कि बाबा भीमराव अंबेडकर ने 500 से ज्यादा आर्टिकल लिखे हैं उसमें से एक आर्टिकल सिर्फ आरक्षण पर लिखा है और यह दोनों पार्टियों ही आरक्षण को खत्म करने के लिए कोई ना कोईषड्यंत्र रचती हुई नजर आती है l उन्होंने कहा कि आरक्षण को सपोर्ट मैं सबसे पहले बसपा पार्टी की सुप्रीमो बहन कुमारी मायावती जी ने ही आवाज उठाई हैl खेड़ा ने यह भी कहा कि अब हरियाणा की जनता इन दोनों पार्टी की बातों में नहीं आने वाली है इस बार हरियाणा की जनता बदलाव चाहती है और इस बार उनको बसपा इन्हीं लोग गठबंधन का मेनिफेस्टो मन को भाता हुआ नजर आ रहा है और इस बार भारी बहुमत के साथ इनेलो बसपा की सरकार बनने वाली है
