
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
इन्द्री, 23 सितम्बर।
इन्द्री से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप ने आज गांव फाजिलपुर, मुरादगढ़, इन्द्रगढ़, कादराबाद, सातड़ी, कैहरबा जैनपुरा, छाप्पर, खानपुर एवं मटक माजरी में ग्रामीणों से जनसम्पर्क साधा और लोगों से अधिक से अधिक भाजपा को मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जनता इस बार भी भारतीय जनता पार्टी द्वारा करवाए गए विकास कार्यों पर मुहर लगाएगी। जितने विकास कार्य भाजपा सरकार ने अपने पिछले दस वर्षों के कार्यकाल में करवाए हैं उतने कार्य आज तक किसी भी अन्य पार्टी द्वारा नहीं करवाए गए। भाजपा की जन कल्याणकारी नीतियों और विकास से प्रदेश की जनता में उत्साह है और यह उत्साह एक बार फिर आगामी पांच अक्तूबर को देखने को मिलेगा, जहां जनता पूरे प्रदेश की जनता कमल खिलाने का काम करेगी। जनसम्पर्क अभियान में ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और विश्वास दिलाया कि जनता का समर्थन हमेशा भाजपा के साथ था। इस दौरान ग्रामीणों का भारी समर्थन भाजपा के पक्ष में देखने को मिला। इस अवसर पर गांव फाजिलपुर से सरपंच मुकेश कुमार, नाथी राम, रामपाल, देवी लाल, जगदीश सिंह सहित काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। आज के कार्यक्रम में गांव मुरादगढ़ से ओमप्रकाश, प्रिंस शर्मा, बिमला देवी, ओमप्रकाश वाल्मीकि, प्रदीप सहित सैंकड़ों ग्रामीण उपस्थित रहे।
