
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
असंध विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के उम्मीदवार और विधायक शमशेर गोगी का चुनाव प्रचार अभियान समुचित तरीके से चल रहा है।

उन्होंने गांवों में चाय पर चर्चा कार्यक्रम के तहत जनता से सीधा संवाद करने का तरीका अपनाते हुए काफी लोगों से प्रत्यक्ष संपर्क स्थापित किया। उनके समर्थक और क्षेत्र के अग्रणी मतदाता उनकी मजबूती का परिचय देते हुए यह दो टूक बात कहते देखे गए हैं कि हल्का शमशेर गोगी को मंत्री बनने के लिए मतदान कर रहा है। उनकी जीत में कोई शक नहीं है। वह बड़े मार्जिन से चुनाव जीत रहे हैं। इसका कारण यह भी है कि विधायक श्री गोगी ने पिछले 5 साल में सामाजिक और पंचायती तरीके से काम किया और लोगों का दिल जीतने में कामयाबी हासिल की है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उन्हें हथलाना गांव में जनसंपर्क के दौरान 36 बिरादरी और सर्व समाज का साथ और समर्थन मिला। उन्होंने सभी अपनों से मिलकर कुशलक्षेम जाना और कांग्रेस को वोट देने की अपील की।
उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि कांग्रेस कि जीत जाया नहीं जाएगी। असंध हल्के के गांवों में विकास कार्यों का नया सिलसिला शुरू हो सकेगा। उन्होंने कहा कि मेरा पहला और आखिरी प्रयास केवल और केवल जनता की सेवा करना होगा। उन्होंने मौके पर आशीर्वाद देने पहुंचे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया।

