
धर्मपाल वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा चंडीगढ़।
हम बार-बार कह रहे हैं कि यमुनानगर जिले में लगातार तीन सीटों पर बसपा इनेलो गठबंधन के उम्मीदवार मजबूत स्थिति में हैं ।इन में भी अगर हम सढौरा विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो कांग्रेस छोड़कर आए बृजपाल छप्पर चुनाव प्रचार में बहुत आगे नजर आ रहे हैं। इसका एक कारण यह है भी है कि इस विधानसभा क्षेत्र में घर-घर और जन-जन तक जाते रहने का लंबा सिलसिला बृजपाल छप्पर ही जारी रखे हुए थे। ऐसा लगता है कि वह चुनाव की तैयारी में पहले से ही थे क्योंकि उन्हें टिकट की आस भी थी परंतु पार्टी ने सीटिंग गैटिंग के फार्मूले को अप्लाई करते हुए सिटिंग एमएलए रेनू बाला को ही टिकट दे दी। पिछले 5 साल से हल्के में यह चर्चा आम थी कि विधायक उस तरह से लोगों के बीच नहीं जा पा रही जैसा जरूरी होता है ।इसके मुकाबले ब्रज पर छप्पर ही कांग्रेस प्रतिनिधि के रूप में जनसंपर्क चलाते रहे हैं ।भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी लोगों में शामिल बृजपाल छप्पर ने टिकट का फैसला होते ही अपनी तैयारी पकड़ ली और अब बसपा की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उन्हें इस चुनाव में कई व्यवहारिक लाभ मिल रहे हैं। उन्हें इनेलो के कार्यकर्ताओं का सहयोग इसलिए भी विशेष तौर पर मिल रहा है कि पहले वह इनेलो में रहे हैं। उनकी पत्नी पिंकी चप्पल इनेलो के टिकट पर इसी विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुकी हैं ।दूसरा इस क्षेत्र में बसपा का अपना प्रभाव भी है उन्हें दो-दो उम्मीदवारों की नकारात्मकता का लाभ मिल रहा है ।

बृजपाल, पिंकी और पुत्र दुष्यंत छप्पर।
इसके अलावा एक महत्वपूर्ण चीज यह भी है कि बृजपाल ने चुनाव का शानदार प्रबंध कर रखा है । उनकी 10 टीम चुनाव प्रचार में जुटी हुई है जिनका नेतृत्व वह खुद, उनकी पत्नी पिंकी छप्पर ,
उनका पुत्र दुष्यंत छप्पर और पूर्व सरपंच अक्षय अग्रवाल आदि कर रहे हैं। इस विधानसभा क्षेत्र में 272 गांव हैं। यह 10 टीम प्रतिदिन औसतन 10-10 गांव कवर कर लेती हैं। इस तरह से मतदान तक बृजपाल छप्पर प्रत्येक गांव में कई कई बार कार्यक्रम आयोजित करने में सफल हो जाएंगे। उनके पास कार्यकर्ताओं की लंबी चौड़ी फौज है। पूरी तरह से समर्पित सैकड़ो कार्यकर्ता ही नहीं इस क्षेत्र के लोग खुद ब्रजपाल छप्पर के लिए चुनाव लड़ते नजर आ रहे हैं । बृजपाल छप्पर के चुनाव के काफिले में एक प्रचलित हरियाणवी गीत लगातार बजता रहता है। इस गीत को सुनकर ही लोगों को इस बात का एहसास हो जाता है कि गठबंधन उम्मीदवार आ गया है। गीत के बोल हैं, पक्की जुबान का नेता तू सै धड़कन याणे स्याणे की ।
चुनाव प्रचार के दौरान बृजपाल की टीमों के उत्साह को देखकर लगता है कि यहां सफलता उनके कदम चूमने वाली है। इससे आगे जगाधरी में दर्शन लाल खेड़ा और यमुनानगर में दिलबाग सिंह मजबूत स्थिति में है ।इन तीन विधानसभा क्षेत्रों में कहीं कांग्रेस और भाजपा का सीधा मुकाबला देखने को नहीं मिल रहा है। यमुनानगर जिले में भाजपा के दो मौजूदा विधायकों की प्रतिष्ठा दाव पर लगी हुई है।
