
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।

यमुनानगर जिले में सढौरा सुरक्षित विधानसभा क्षेत्र में बसपा और इनेलो के साझे उम्मीदवार बृजपाल छप्पर का चुनाव प्रचार अभियान शानदार तरीके से चल रहा है। जनता से मिल रहे अपार जन समर्थन से उत्साहित बृजपाल छप्पर और उनके समर्थक कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बनता है1

आज 21 सितंबर को गांव संधाय में लोगो में एक अलग ही तरह का उत्साह देखने को मिला, संधाय में लोगों ने सैकड़ो गाड़ियां और ट्रैक्टर मोटरसाइकिल लेकर बहुत बड़े काफिले के साथ बसपा + इनैलो प्रत्याशी बृजपाल छप्पर का स्वागत किया.। बृजपाल छप्पर ने लोगों को संबोधित करते हुए वोट की अपील की। गांव के लोगों ने एक तरफा समर्थन देने का आश्वासन दिया।
