
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़
गौरी शंकर सेवादल गौशाला सेक्टर 45 डी चंडीगढ़ की तरफ से आज ठीक 7 दिन से चल रहे गणेश महोत्सव का गणेश प्रतिमा के समस्त पारिकर के साथ विसर्जन के साथ समापन हुआ. गणेश चतुर्थी के दिन घर-घर में गणेश जी की प्रतिमा को विधि विधान से पूजा अर्चना कर विराजमान किया था.।
7 दिन तक विधि विधान से पूजा आरती करके आज ढोल नगाड़ों, बैंड बाजा के साथ नाचते गाते शोभायात्रा निकाल कर गणेश जी की प्रतिमा का रोपड नहर के जल में विसर्जन किया गया. आज शोभा यात्रा के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में किन्नर समाज की महामंडलेश्वर सोनाक्षी जी एवं योगी संत रामनाथ जी का भी आशीर्वाद प्राप्त हुआ और संत महात्माओं ने गौरीशंकर सेवा दल के समस्त टीम का भूरी भूरी प्रशंसा की।
इस अवसर पर गौरीशंकर सेवादल के सदस्य रमेश कुमार शर्मा सुमित शर्मा विनोद कुमार रजनीश रामपाल दिलीप रावत लाखी राम जी ने बताया कि
आज ‘गणपति बप्पा मोरया, अबके बरस तू जल्दी आ’ के जयकारों से आज संपूर्ण ट्राई सिटी चंडीगढ़ शहर गूंज उठा. शहर में आज पूरे दिन गणेश जी के मंत्रों का जाप चलता रहा गौशाला में सभी भक्तजनों के लिए विशाल भव्य में भण्डारे के आयोजन किया गया ।
इस वर्ष गणेश जी का विसर्जन रोपण नहर में उत्सव के साथ किया गया नम आंखों से गणेश जी को सब ने विदाई दी और गणपति बाबा मोरिया अगले वर्ष तू जल्दी आकर जयकारों के साथ गणेश जी प्रतिमा का विसर्जन किया गया
