
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला
आज सेक्टर 21 स्तिथ शिव मंदिर में महिलाओं ने सामूहिक सुंदरकांड तथा हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया । महिला संकीर्तन मंडली शिव मंदिर द्वारा सेक्टर 21 निवासी समाज सेविका प्रियंका पुनिया का जन्मदिवस मनाया ।

सेक्टर 21 निवासी प्रियंका पुनिया ने बताया कि शिव मंदिर संकीर्तन मण्डली द्वारा बड़े ही भक्तिमय तरीक़े से सुंदरकांड का पाठ किया गया ।प्रियंका पुनिया ने बताया कि महिला संकीर्तन मंडली द्वारा दिये गये मान सम्मान तथा आशीर्वाद के लिए वो बहुत आभारी है ।

महिलाओं ने खूब नाच जा कर इस सत्संग का आनंद लिया ।

इस अवसर पर अनु कौशिक ,रेखा , राज , नीरू ,मंजु ,किरण गुलाटी , ,नेहा , आशा , सरोज ,रानी ,नीलम आदि लगभग 200 महिलाएँ उपस्थित थी ।
