
डीपी वर्मा
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़।
आम आदमी पार्टी के नेता और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज अंबाला जिला के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में एक सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। कार्यक्रम का आयोजन पार्टी के स्थानीय नेता गुरपाल सिंह द्वारा किया जा रहा है। नारायणगढ़ के इस कार्यक्रम की अध्यक्षता आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सुशील गुप्ता करेंगे। ऐसा माना जा रहा है कि पार्टी गुरपाल सिंह को नारायणगढ़ से उम्मीदवार बना सकती है ।श्री सिंह लबाना सिक्ख समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। इस समुदाय का हरियाणा की 35 विधानसभा क्षेत्रों में हस्तक्षेप माना जाता है ।कुछ विधानसभा क्षेत्र में तो लबाना मतदाता निर्णायक स्थिति में है इनमें कालका भी एक है ।कालका विधानसभा क्षेत्र में लबाना मतदाताओं की संख्या 10000 से भी अधिक बताई गई है। ऐसे में इस गुरपाल सिंह को उम्मीदवार बनाने का लाभ कालका विधानसभा क्षेत्र में साफ तौर पर देखा जा सकेगा। आम आदमी पार्टी को हरियाणा में आगामी विधानसभा चुनाव में एक ताकत के रूप में देखा जा रहा है। एक अनुमान और रिपोर्ट के अनुसार आम आदमी पार्टी पंचकूला जिला में एक गुर्जर और एक अग्रवाल उम्मीदवार को मैदान में उतारने की तैयारी में है।
