
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
पंचकूला
पंचकूला के खटौली गांव,सेक्टर 8 निवासी महिंद्रपाल बंसल के निवास, नग्गल गांव, सेक्टर 20 23 में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में पहुंचे पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन जी ने लोगों से मुलाकात कर सुनी समस्याएं। उनके विचारों से प्रेरित हो, कई लोगों ने कांग्रेस पार्टी का दामन थमा और उनका हाथ मजबूत किया।
पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन जी के निवास पर कई नेता अपनी अपनी पार्टी को अलविदा कह कर आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गये है चन्द्रमोहन जी ने उन्हें यकीन दिलाया पार्टी में आप को पुरा मान सम्मान दिया जाएगा।
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजन लाल के बड़े बेटे व कालका से लगातार चार बार
विधायक व हरियाणा सरकार में पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे चंद्रमोहन ने कहा कि उनके राजनीतिक गुरू उनके पिता भजन लाल थे और अपने पिता भजन लाल के सिद्धांतों व सोच पर ही चल रहे हैं।
पंचकूला को मिनी राजधानी के तौर पर विकसित किया गया। उन्होंने कहा कि चौधरी भजनलाल 36 बिरादरी के नेता थे और उन्होंने हर वर्ग को साथ लेकर चलने का काम किया। लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि पिछले 10 साल में भाजपा सरकार और विधायक ज्ञानचंद गुप्ता ने पंचकूला के विकास के लिए कोई काम नहीं किया। मोहाली पंचकूला से आगे निकल चुका है। उन्होंने कहा कि पंचकूला में भजन लाल ने अपने शासन काल में सभी जातियों के लिए धर्मशालाओं, भवन एवं सामुदायिक केंद्रों का निर्माण करवाया। किसी भी जात-बिरादरी से भेदभाव नहीं किया। उन्हें सभी जातियों के लोग अपना नेता मानते थे। हरियाणा की भाजपा सरकार ने पिछले 10 सालों में बच्चों व युवाओं के भविष्य को बेचने का काम किया है। लगातार हो रहे पेपर लीक इस बात का गवाह है कि भाजपा सरकार को युवाओं के भविष्य व अधिकारों से कोई सरोकार नहीं है।
