
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रायपुररानी ।
मौजूदा विधानसभा चुनाव को लेकर बेशक बहुत लोग यह मानकर चल रहे हैं की मुकाबला भाजपा और कांग्रेस में है लेकिन जमीनी हकीकत यह भी है कि इस चुनाव में आम आदमी पार्टी को लोगों का भारी और निर्णायक समर्थन मिल रहा है ।लोगों में आम आदमी पार्टी के प्रति एक लगाव महसूस हो रहा है अगर कालका विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यहां हर रोज ऐसी खबरें आ रही है कि दूसरे दलों के कार्यकर्ता और नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो रहे हैं ।

बुधवार को कालका में सैकड़ो की संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी का दामन थामा तो आज रायपुर रानी क्षेत्र में काफी संख्या में लोगों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। आम आदमी पार्टी में यह जॉइनिंग उस नेता की रहनुमाई में हो रही है जिसे पार्टी ने जॉइनिंग कमेटी का प्रदेश का चेयरमैन नियुक्त किया हुआ है। यह है कालका से आम आदमी पार्टी की टिकट के दावेदार और वरिष्ठ नेता ओमप्रकाश गुर्जर।
श्री गुर्जर ने पत्रकारों को बताया कि आज दोपहर बाद रायपुर रानी में उनके जन्म संपर्क कार्यक्रम के दौरान काफी संख्या में दूसरे दलों के लोगों ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने की घोषणा की है ।उन्होंने बताया कि इन लोगों में राजपाल ठेकेदार, सुनील ठेकेदार, कमल ठेकेदार ,धमलू ठेकेदार, दिनेश, राम सिंह, आसाराम, ढोला, बच्चन सिंह, उल्फत ,श्रीपाल, मनीष कुमार ,बुद्ध सेन, आसाराम, ओमकार, राम सिंह, ईशम सिंह, विवेक, राजवीर केसरी, हरपाल, रंगम शीशपाल तिवारी फूल सिंह, मुखिया, जयचंद, वीरपाल, विमल और सरदारी आदि शामिल है।

ओमप्रकाश गुर्जर के पिंजौर स्थित पार्टी कार्यालय का उद्घाटन पिछले दिनों प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सुशील गुप्ता द्वारा किया गया। उसके बाद से ही ओमप्रकाश गुर्जर इस कार्यालय में भी समय दे रहे हैं। हल्के भर के लोग अब उनसे मिलने उनके इसी कार्यालय में आने लगे हैं। श्री गुर्जर ने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया है कि भी पार्टी में शामिल होने के इच्छुक लोगों की जानकारी कार्यालय में देते रहे। श्री गुर्जर ने दावा किया है कि उन्हें जनता से इतना प्यार और समर्थन मिल रहा है कि उसके दम पर वह यह दावा कर सकते हैं कि कालका में आम आदमी पार्टी की जीत सूर्निश्चित है।
