
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़ 2014 और 2022 में आदमपुर विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ चुके प्रगतिशील नेता सत्येंद्र सिंह 30 अगस्त को वरिष्ठ नेत्री कुमारी शैलजा के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं। कुमारी शैलजा के हिसार स्थित डाबड़ा चौक के आवास पर दोपहर बाद आयोजित एक कार्यक्रम में श्री सिंह कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा करने वाले हैं। उन्होंने अपने समर्थकों को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रण भेजा है। सत्येंद्र सिंह लंबे समय से आदमपुर हलके के विकास को लेकर अभियान और कार्यक्रम चला रहे हैं। उन्हें आदमपुर से कांग्रेस के मजबूत और सशक्त उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है।
