
रेनू गौड़ दक्ष दर्पण समाचार सेवा
लखनऊ। विश्व स्तर पर वर्ल्ड मॉस्किटो डे मनाया जाता है। इसी क्रम में एच.सी.एल. फाउंडेशन व नगर निगम के सहयोग से पी. एस.आई. इंडिया द्वारा लखनऊ के कन्हैया माधवपुर प्रथम व मल्लाही टोला वार्ड में वर्ल्ड मॉस्किटो डे का आयोजन वार्ड पार्षद कन्हैया माधवपुर प्रथम की उपस्थिति में किया गया ।

जिसमें वार्ड पार्षद राम नरेश चौरिसया ने लखनऊ नगर निगम टीम के साथ मिलकर समुदाय की गलियों की नालियों व वाटर स्टैंड पोस्ट के आस-पास मच्छरों से बचाव व उनके प्रजनन को रोकने के लिए एंटी लार्वा एंटी लार्वा का छिड़काव कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।
लखनऊ नगर निगम टीम ने समुदाय में रह रहे लोगों को मच्छरों व उससे फैलने वाली बिमारियों से सुरक्षा के लिए नालियों, गलियों व जी.वी.पी. की साफ-सफाई की। साथ ही साथ लोगों के बेहतर स्वास्थय को नज़र में रखते हुए पी.एस.आई. इंडिया टीम ने घर-घर जा कर फ्लैश कार्ड व वीडियो के माध्यम से लोगों को मच्छरों द्वारा फैलने वाली खतरनाक व जानलेवा बीमारियां मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया और इनसे बचने के उपायों के बारे में जागरूक किया। इसका मुख्य उद्देश्य मच्छरों की आबादी को नियंत्रित करने और बीमारियों के खतरों को रोकने के लिए एच० सी०एल० फाउंडेशन व लखनऊ नगर निगम के साथ मिलकर काम करना और समुदाय को मलेरिय, डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बिमारियों से सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करना था।
