दक्ष दर्पण समाचार सेवा
चण्डीगढ़

आज पूरे देश में शिवरात्रि का पवित्र त्यौहार हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। आज देश में हजारों की संख्या में कावड़ियों ने हरिद्वार और गौमुख आदि से आदि से पवित्र गंगाजल लाकर भगवान शिव को अर्पित किया ।

वहीं इसी उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी रेवाड़ी की नवनियुक्त जिला अध्य्क्ष डॉक्टर वन्दना पोपली ने आज सावन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी अर्थात शिवरात्रि को स्थानीय सेक्टर 3 के राधाकृष्ण मंदिर मे पहुंच कर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया व आशीर्वाद प्राप्त किया।

