
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कालका
कालका सरकारी अस्पताल में डॉक्टर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर हैं
इस हड़ताल से अस्पताल की सेवाएं प्रभावित हो रही है। कालका सरकारी अस्पताल एकमात्र ऐसा अस्पताल है कि पूरे कालका पिंजौर शहर के लोग इस पर निर्भर हैं। बड़े दुख की बात है कि,इस अस्पताल में पहले से ही डॉक्टरों की कमी है, क्योंकि जरूरत के हिसाब से यहां डॉक्टर के पद अभी खाली पड़े हैं जो भरे नहीं गए, ऊपर से जो डॉक्टर यहां पद पर है वह भी सरकार की नीतियों के चलते परेशान होकर हड़ताल पर चले गए हैं।
डॉक्टरों की मांगे भी वाजिब है डॉक्टर का कहना है कि, डॉक्टरों के लिए एक विशेष कैडर का गठन किया जाए। एस एम ओ की सीधी भर्ती पर तुरंत रोक लगाई जाए। पी जी के लिए बांड राशि एक करोड़ से 50 लाख हो। गतिशील सुनिश्चित करियर प्रगति (एसीपी) योजना लागू हो। सरकार को उनकी बड़ी मांगों को तुरंत मनाना चाहिए।
बड़ी मुश्किल से नेशनल हेल्थ मिशन(एनएचएम) के डॉक्टर एवं स्टाफ, स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे है। अस्पताल की स्थिति का जायजा लेने आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष रंजीत उप्पल कालका सरकारी अस्पताल पहुंचे और वहां उन्होंने मरीजों से बातचीत की। उन्होंने बताया कि मरीजों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है। लोग कई घंटे से अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। वहीं कई लोगों ने बताया की डॉक्टर उन्हें किसी अन्य सरकारी अस्पताल में जाने की सलाह भी दे रहे हैं। रंजीत उप्पल ने कहा सरकार का स्वास्थ्य के क्षेत्र में ऐसा रवैया बेहद शर्मनाक है। भाजपा सरकार को आम आदमी की स्वास्थ्य की और उनसे संबंधित परेशानियों की जरा भी चिंता नहीं है। उन्होंने कहा न केवल डॉक्टरों की बल्कि अन्य कार्यों के लिए भी स्टाफ की संख्या पूरी नहीं है। जैसे फार्मेसी में दवाई लेने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगी है। पुरुष और महिलाएं एक ही लाइन में लगे हुए हैं। सरकार को कोई व्यवस्था जरूर करनी चाहिए और महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की जानी चाहिए। उन्होंने कहा की सरकार लोगों की परेशानी को देखते हुए तुरंत ही डॉक्टरों की उचित व्यवस्था करें, ताकि जनता को हो रही भारी परेशानी से निजात मिल सके।
