
दक्ष दर्पण समाचार सेवा।
कालका 24 जुलाई 2024।
श्रीमती अरुणा आसिफ अली राजकीय महाविद्यालय कालका में पूर्व छात्रों की एलुमनाई संगठन की बैठक एसोसिएशन अध्यक्ष विजय बंसल एडवोकेट की अध्यक्षता में हुई जिसमें प्रिंसिपल प्रोमिला मलिक मुख्य अतिथि थी। इस अवसर पर मीटिंग में विजय बंसल के अलावा एलुमनाई सदस्य संजय बंसल, प्रोफेसर गुलशन, प्रोफेसर नीतू चौधरी, प्रोफेसर कविता, प्रोफेसर राजीव सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
विजय बंसल एडवोकेट ने बताया कि मीटिंग में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी 29 जुलाई स्वतंत्रता सेनानी और पहले भारत रत्न से सम्मानित महिला श्रीमती अरुणा आसिफ अली की पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। अरुणा आसिफ अली 16 जुलाई 1909 को कालका में पैदा हुई थी। उन्होंने बताया कि एलूमनाई एसिसिशन एवं कॉलेज के छात्र प्राध्यापक और कॉलेज प्रशासक संयुक्त रूप से शिविर का आयोजन करेगा। बता दे कि विजय बंसल एडवोकेट के प्रयासों से ही वर्ष 2008 में कालका राजकीय महाविद्यालय का नाम श्रीमती अरुणा आसिफ अली के नाम पर रखा गया था।
विजय बंसल ने जानकारी देते हुए बताया कि श्रीमती अरुणा आसिफ अली भारत देश को गुलामी से आजाद करवाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थी। निडर महान स्वतंत्रता सेनानी अरुणा आसिफ अली ने अकेले ही अंग्रेजों के खिलाफ आरंभ हुए असहयोग आंदोलन के दौरान मुंबई में उस समय भारत का तिरंगा फहराया था जब ब्रिटिश हुकूमत में आंदोलन को कुचलने के लिए मुख्य स्वतंत्रता सेनानी नेताओं को गिरफ्तार कर लिया था तब अरुणा आसिफ अली ने तिरंगा लहराकर ब्रिटिश हुकूमत को चुनौती दी थी। बंसल ने बताया कि इतना ही नहीं अरुणा आसिफ अली के पति श्री आसिफ अली एडवोकेट शहीद भगत सिंह के वकील भी रहे थे।
