
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
कैथल (कृष्ण प्रजापति): भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक सौरभ चौधरी गोयल ने केंद्र सरकार में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किए गए बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि ये बजट समाज के हर वर्ग को शक्ति देने वाला बजट है। ये देश के गांव-गरीब-किसान को समृद्धि की राह पर ले जाने वाला बजट है। उन्होंने कहा कि ये नौजवानों को अनगिनत नए अवसर देने वाला बजट है। इस बजट से शिक्षा और स्किल को नई स्केल मिलेगी। ये मिडिल क्लास को नई ताकत देने वाला बजट है। कृषि एवं किसान कल्याण व ग्रामीण विकास को लेकर आवंटित बजट पर बोलते हुए सौरभ चौधरी गोयल ने कहा कि आज पेश हुआ बजट भारत के अमृत काल का बजट है। यह बजट देश के विकास और गरीबों के कल्याण का बजट है। वरिष्ठ भाजपा नेता सौरभ चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार तीसरी एनडीए सरकार का पहला बजट पेश किया गया है। उन्होंने संसद में सुबह 11 बजे बजट 2024 पेश किया है। उन्होंने कहा कि सरकार हर साल एक लाख छात्रों को सीधे ई-वाउचर उपलब्ध कराएगी, जिसमें ऋण राशि का तीन प्रतिशत ब्याज अनुदान भी शामिल होगा। इसके साथ ही वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2024-25 के अपने बजट में कहा कि विनिर्माण क्षेत्र में एमएसएमई के लिए लोन गारंटी योजना लाई जाएगी, जिसमें 100 करोड़ रुपये तक के कर्ज के लिए गारंटी की जरूरत नहीं होगी।
