
दक्ष दर्पण समाचार सेवा
रायपुररानी
(नन्द सिंगला)
शिवालिक प्रेस क्लब की बैठक बुधवार को निजी रेस्टोरेंट में आयोजित की गई, जिसमें नए कार्यकारिणी सदस्यों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए और नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। बैठक के दौरान चंद्रपाल राणा को प्रेस क्लब का प्रधान चुना गया। अनिल शर्मा और ताज मोहम्मद को उप प्रधान के पद पर नियुक्त किया गया। मनोज कुमार मोरनी को सचिव के रूप में, पुष्पेंद्र स्वामी को सह सचिव और गौरव सिंगला व संजय पारवाला को कोषाध्यक्ष बनाया गया।
महासचिव के पद पर पवन राणा को नियुक्त किया गया, जबकि गुरदीप बरवाला को ऑडिटर के रूप में चयनित किया गया। कानूनी सलाहकार के रूप में अंकित कौशिक और नंद सिंगला की नियुक्ति की गई, वहीं देवेंद्र बाजवा और रजत कौशिक को प्रचार सचिव के पद पर चयनित किया गया।
बैठक में नवनियुक्त सदस्यों ने एकमत से रमेंद्र नाथ शर्मा को शिवालिक प्रेस क्लब का संरक्षक नियुक्त किया। इस महत्वपूर्ण निर्णय के बाद सभी सदस्यों ने संरक्षक रमेंद्र नाथ शर्मा का स्वागत किया और उनके अनुभवों और मार्गदर्शन का लाभ उठाने की उम्मीद जताई।
बैठक के दौरान प्रधान चंद्रपाल राणा ने कहा कि वे प्रेस क्लब के सभी सदस्यों के सहयोग से क्लब की उन्नति के लिए काम करेंगे और पत्रकारिता के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छूने का प्रयास करेंगे। उप प्रधान अनिल शर्मा और ताज मोहम्मद ने भी क्लब की उन्नति और विकास के लिए अपने समर्थन और सहयोग का आश्वासन दिया।
सभी नवनियुक्त सदस्यों ने अपने-अपने पदभार संभालने के बाद प्रेस क्लब की उन्नति के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया। शिवालिक प्रेस क्लब के इस नए गठन से पत्रकारिता क्षेत्र में सकारात्मक परिवर्तन की उम्मीद जताई जा रही है और सभी सदस्य अपने कार्यों के प्रति समर्पित होकर प्रेस क्लब की प्रतिष्ठा को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
