
दक्ष दर्पण समाचार सेवा

हरियाणा/ हिसार (राजेश सलूजा) : माटी कला बोर्ड के चेयरमेन व वरिष्ठ भाजपा नेता ईश्वर सिंह मालवाल ने कहा कि 20 जुलाई को गुरु दक्ष आईटीआई आर्य नगर हिसार में होने वाले गुरु दक्ष प्रजापति राज्य स्तरीय जयंती समारोह की तैयारियां बड़े जोरों शोरो से की जा रही है और समाज के लोगों को इस समारोह में बढ़-चढ़कर भाग लेने हेतु न्योता दिया जा रहा है| चेयरमेन ईश्वर सिंह मालवाल समाज के लोगों को न्योता देने के बाद मंडी मार्ग पर स्थित किसान विश्राम गृह बरवाला में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे| चेयरमेन ईश्वर सिंह मालवाल ने कहा कि इस जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रुप में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा शिरकत की जाएगी और अध्यक्षता डिप्टी स्पीकर रणबीर गगंवा द्वारा की जायेगी| उन्होंने कहा कि 20 जुलाई को होने वाले इस समारोह में समाज की मुख्य मांगो माटी कला बोर्ड को मजबूत व नियमित किए जाने और गुरु दक्ष प्रजापति के नाम से कोई चौक का नाम रखे जाने तथा गुरु दक्ष प्राइवेट पॉलिटेक्निक में ग्रांट दिए जाने समेत अनेक मांगे रखी जाएंगी| इस अवसर पर प्रधान डॉक्टर देशराज वर्मा, कर्मबीर जलंधरा, लीलू राम, पूर्व सरपंच बारु राम, सतीश गिल, पूर्व सरपंच बिजेंद्र व रामकुमार समेत समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे|

